गुवाहाटी: असम में जासूसी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य पुलिस ने पाकिस्तान से कथित तौर पर संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक भारतीय सेना का रिटायर्ड जवान भी शामिल है, जो सेवानिवृत्ति के बाद सेना में कॉन्ट्रैक्ट पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
मुख्यमंत्री ने की पुष्टि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने यह कार्रवाई की है। सीएम के अनुसार, पकड़े गए दोनों संदिग्ध लंबे समय से पाकिस्तान के संपर्क में थे और सेना की गतिविधियों की गुप्त सूचनाएं साझा कर रहे थे।
कौन है गिरफ्तार अभिषेक कुमार? गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी 31 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसे गुवाहाटी के सतगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) से जुड़े होने की बात सामने आई है।
गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत तेजपुर स्थित गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हुई। असम STF के आईजीपी पार्थ सारथी महंत और सोनितपुर के एसएसपी बरुन पुरकायस्थ की अगुवाई में इस खुफिया जानकारी को पुख्ता किया गया, जिसके बाद छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा गया।
हनी ट्रैप की आशंका मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में हनी ट्रैप का एंगल भी हो सकता है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों को सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यमों से फंसाया गया और फिर उनसे जबरन या बहला-फुसलाकर सैन्य ठिकाने और मूवमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल की गई।
केंद्रीय एजेंसियों को सौंपे जाएंगे आरोपी फिलहाल असम पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान तक कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारियां पहुंचाई गईं और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Based on central agency inputs, @assampolice has arrested 2 persons allegedly sharing sensitive information on Army movements with Pakistan.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 4, 2026
Further investigation will be taken up by the central agency. pic.twitter.com/XFZtK7bane
यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
बीवी का हाथ थामो, बीड़ी छोड़ो : ओवैसी का पीएम मोदी और योगी पर तीखा तंज, साझा किए शादीशुदा जिंदगी के गुरु मंत्र
ट्रंप की बड़ी चूक: ब्राजील के चुनाव पर टिप्पणी करते समय भारत का नाम लिखा, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
सिर्फ लड़ने नहीं, जीतने के लिए उतरेंगे : अखिलेश के बयान पर राशिद अल्वी का बड़ा दावा
जंतर-मंतर पर पुलिस का अनाम पहरा: नेम टैग न लगाने के पीछे की असली वजह आई सामने
जंतर-मंतर प्रदर्शन: महिला पुलिसकर्मियों पर कथित हमले के बाद सरकार के सलाहकार ने मीडिया से पूछे तीखे सवाल
टैटू बना पहचान का जरिया: 35 साल बाद घर लौटी महिला, लेकिन अधूरा रहा अपनों से मिलन
वाइड गेंद पर मिले बाउंड्री पार 5 रन, क्या छक्का न मिलने से चौंक गए दर्शक?
एंबुलेंस का पंचर बहाना और मासूम की मौत: सिस्टम की लापरवाही ने ली 5 साल की बच्ची की जान
74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 रुपये में? महंगी दवाओं पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला