FBI निदेशक काश पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड और कंट्री सिंगर एलेक्सिस विल्किंस के साथ सगाई की घोषणा कर दी है। 46 वर्षीय पटेल और 27 वर्षीय विल्किंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की। विल्किंस ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे अपनी हीरे की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर विल्किंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा, Went and got the law involved (यानी अब ये कानूनी हो गया है)। पटेल ने भी दिल और अंगूठी के इमोजी के साथ इस पोस्ट को शेयर किया है। इन दोनों की मुलाकात 2022 में नैशविले में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
कौन हैं एलेक्सिस विल्किंस? एलेक्सिस विल्किंस एक जानी-मानी कंट्री सिंगर हैं। 2023 में उनका ईपी ग्रिट रिलीज हुआ था। वे रम्बल (Rumble) पर अपना शो होस्ट करती हैं और नेशनल राइफल एसोसिएशन (NRA) की बोर्ड सदस्य भी रह चुकी हैं। विल्किंस अपने रूढ़िवादी विचारों के लिए जानी जाती हैं और राजनीतिक गलियारों में काफी सक्रिय रहती हैं।
अपनी उम्र के 19 साल के अंतर पर विल्किंस का कहना है कि यह उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। एक इंटरव्यू में उन्होंने पटेल की ईमानदारी और उनके मजबूत चरित्र की खुलकर तारीफ की थी।
विवादों और आरोपों से घिरा रिश्ता यह रिश्ता शुरू से ही चर्चाओं और विवादों में रहा है। काश पटेल पर डेमोक्रेटिक सांसदों ने आरोप लगाया था कि वे सरकारी पद का दुरुपयोग कर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए निजी जेट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, पटेल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे अपनी यात्रा का खर्च खुद उठाते हैं।
कानूनी लड़ाई और सुरक्षा का मामला विल्किंस ने पूर्व FBI एजेंट काइल सेराफिन के खिलाफ 50 लाख डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सेराफिन ने उन पर इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का हनीपॉट होने का आरोप लगाया था।
पटेल के FBI निदेशक बनने के बाद इस कपल को लगातार धमकियां भी मिली हैं। सुरक्षा कारणों से विल्किंस को सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पिछले महीने सीनेट ज्यूडिशियरी कमेटी की सुनवाई के दौरान भी विल्किंस अपने मंगेतर पटेल के समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आई थीं।
FBI Director Kash Patel, 46, is engaged to his longtime girlfriend and country singer Alexis Wilkins, 27, with the couple announcing the news on Sunday.
— Firstpost (@firstpost) October 5, 2026
Wilkins shared a photo showing off her diamond ring alongside Patel, joking, Went and got the law involved. Patel later… pic.twitter.com/qM98BIyqCk
1972 के बाद सबसे भीषण सूखा: महाराष्ट्र में पानी के लिए हाहाकार, 80% फसलें तबाह
एंबुलेंस का पंचर बहाना और मासूम की मौत: सिस्टम की लापरवाही ने ली 5 साल की बच्ची की जान
आज भी मौत से जंग जारी है : रोमन रेंस ने अपनी जानलेवा बीमारी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: अब और रियायतें नामुमकिन, सख्त रुख अपनाएंगी वित्त मंत्री सीतारमण
स्मित मच्छर पर खामोश क्यों? नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच छिड़ी नई जुबानी जंग
50 तोला का स्वैग और इरीना संग डांस: राइज एंड फॉल 2 में दिखा तेजू भैया का असली बॉलीवुड अवतार
नीतीश-अनंत की सुलह की कोशिश: ललन सिंह ने खोली अंदरूनी कलह की पोल
इंटरव्यू से पहले पिता का दुलार: यूपी पीसीएस परीक्षा के दौरान वायरल हुआ पिता-पुत्र के प्रेम का यह भावुक वीडियो
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का गहराता रहस्य: सामने आया रसिक दुलारी का नया वीडियो
एमपी में नौकरियों की बहार: 1 लाख सरकारी भर्तियों का लक्ष्य, 3300 कर्मचारियों की पदोन्नति