एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक समापन हो गया है। भारत ने इस बार कुल 85 पदकों के साथ अपना अभियान पूरा किया। भले ही यह आंकड़ा पिछले संस्करण के 106 पदकों से कम है, लेकिन मेडल टैली में भारत का चौथा स्थान बरकरार रहा।
पदकों का पूरा लेखा-जोखा इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 85 पदक हासिल किए। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। तीरंदाजी, मुक्केबाजी और हॉकी जैसे खेलों में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा, जिसने देश को गौरवान्वित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया हौसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैं भारतीय दल के हर सदस्य को उनके जुनून और खेल भावना के लिए बधाई देता हूं। मेडल विजेताओं ने देश को खुशी के पल दिए हैं। मुझे उम्मीद है कि यह सफलता भविष्य में खेलों को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी।
आखिरी दिनों में दिखा दम टूर्नामेंट के अंतिम दो दिनों में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की। इन आखिरी 48 घंटों में भारत ने 11 गोल्ड मेडल अपने नाम किए, जिसने मेडल टैली में भारत की स्थिति को काफी ऊपर पहुंचाया। शुरुआती दौर में टॉप-10 से बाहर चल रही भारतीय टीम ने अंत तक हार नहीं मानी।
मेडल टैली में टॉप पर कौन? पदक तालिका में चीन का एकछत्र राज देखने को मिला। चीन ने 169 गोल्ड समेत कुल 341 मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, मेजबान जापान 269 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 160 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत अपनी प्रतिबद्धता के साथ चौथा स्थान बचाने में सफल रहा।
As the Asian Games 2026 draw to a close, my compliments to every member of the Indian contingent for representing our nation with determination, passion and remarkable sporting spirit.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2026
Congratulations to all our medal winners, whose performances have brought immense joy to the… pic.twitter.com/8VC4I4Iaud
दिल्ली के सदर बाजार में सरेआम अश्लीलता! महिलाओं से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल
फ्रांस में छात्र आंदोलन की आग: 500 स्कूल बंद, 5 हजार से ज्यादा गिरफ्तार
गोल्ड जीतकर लौटे ईशान किशन का एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा, मीडिया पर बरसे क्रिकेटर
श्रद्धा कपूर की ईथा का लावणी डांस वीडियो लीक, इंटरनेट पर छाई विठाबाई
मौत को मात: दूसरी मंजिल से गिरते 5 साल के बच्चे के लिए फरिश्ता बने शख्स, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
ब्राजील के चुनाव पर ट्रंप का भूगोल बिगड़ा: भारत में करवा डाला राष्ट्रपति चुनाव, सोशल मीडिया पर उड़ गया मजाक
हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया तैयार: भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे कमान, पाकिस्तान से होगा महामुकाबला
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान: क्या चुनाव आयुक्त के फैसले एकतरफा हैं?
क्रिकेट इतिहास का अनोखा वाकया: वाइड बॉल बाउंड्री के पार, फिर भी नहीं मिला छक्का, जानें क्या है नियम?
ट्रंप की बड़ी चूक: ब्राजील के चुनाव पर टिप्पणी करते समय भारत का नाम लिखा, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली