नई दिल्ली: आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों का रविवार को भव्य समापन हो गया। इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया। भारत ने कुल 85 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया है।
पीएम मोदी ने कहा- ऐतिहासिक प्रदर्शन प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, एशियाई खेल 2026 के समापन पर मैं भारतीय दल के हर सदस्य को बधाई देता हूं। पदक विजेताओं के प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफलता आने वाले वर्षों में खिलाड़ियों को और बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेगी और जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
एशियाई खेलों में भारत की झोली में क्या आया? भारतीय दल ने आइची-नागोया में कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य शामिल हैं। प्रमुख स्पर्धाओं में प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
रिकॉर्ड तोड़ने वाले खेल नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में संपन्न हुए इन खेलों में एशिया के 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दो सप्ताह से अधिक चली इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में 350 से अधिक एशियाई रिकॉर्ड बने, जिनमें कम से कम 50 विश्व रिकॉर्ड भी शामिल हैं। हालांकि, भारत के पदकों की संख्या पिछले हांग्झोउ खेलों की तुलना में 21 कम रही, फिर भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
As the Asian Games 2026 draw to a close, my compliments to every member of the Indian contingent for representing our nation with determination, passion and remarkable sporting spirit.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2026
Congratulations to all our medal winners, whose performances have brought immense joy to the… pic.twitter.com/8VC4I4Iaud
भारतीय सिनेमा ने खोया अपना विज़नरी , 95 की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन
रोहित-विराट का जलवा अब एक महीने बाद: फैंस को 4 नवंबर का है बेसब्री से इंतजार
अटारी-वाघा बॉर्डर: सेल्फी के बाद पाकिस्तानी जवान ने किया ऐसा काम, वीडियो देख थम गईं सबकी सांसें
बात सीट की नहीं जीत की है : अखिलेश यादव ने गठबंधन सहयोगियों को दी बड़ी नसीहत
नहीं रहे सिनेमा के जादुई निर्देशक: सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 वर्ष की आयु में निधन
सचिन तेंदुलकर की सादगी: मंच पर गुलजार साहब को पानी पिलाकर जीता करोड़ों का दिल
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव: कौन हैं अजय पासवान, जिन्हें खरगे ने सौंपी मीडिया सेल की कमान?
लैपटॉप बनाम पर्ची वाला बाबा : नीतू मैम का तीखा हमला, अखिलेश की तारीफ में कही ये बात
एशियन गेम्स 2026 का भव्य समापन: नीरू ढांडा ने थामी तिरंगे की कमान, भारत ने जीते 85 मेडल
यमन में महासंग्राम: राष्ट्रपति अल-अलीमी ने हूतियों के खिलाफ शुरू किया सैन्य ऑपरेशन