नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में रविवार (4 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 का शानदार समापन हुआ। क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व शूटिंग में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली स्टार खिलाड़ी नीरू ढांडा ने किया। उन्होंने पूरे गर्व और जोश के साथ तिरंगा लहराकर भारत की गौरवशाली यात्रा का प्रतिनिधित्व किया।
जापान से कतर तक का सफर समापन समारोह की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद सभी देशों के खिलाड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) का झंडा आधिकारिक रूप से कतर को सौंपा गया, जो एशियन गेम्स के 21वें संस्करण की मेजबानी करेगा।
पदक तालिका में भारत का दबदबा एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने कुल 85 पदकों के साथ अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत की झोली में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल आए। तालिका में चीन (341 मेडल) पहले, मेजबान जापान (269 मेडल) दूसरे और साउथ कोरिया (150 मेडल) तीसरे स्थान पर रहा।
खेल दर खेल: स्वर्ण की बौछार भारत की कामयाबी के पीछे कई खेलों का सामूहिक योगदान रहा। आर्चरी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। बॉक्सिंग में तीन और रेसलिंग में दो स्वर्ण पदक हाथ लगे। हॉकी और कबड्डी में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने दबदबे को कायम रखते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
क्रिकेट और गोल्फ में रचा इतिहास इस बार भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा जारी रहा, जहां पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। वहीं, गोल्फ में प्रणवी उर्स ने कमाल कर दिया। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ में भारत के लिए पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विविध खेलों का योगदान मेडल टैली को बढ़ाने में शूटिंग सबसे मजबूत कड़ी बनकर उभरी। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, स्क्वैश, रोइंग, टेबल टेनिस, सेलिंग, वुशु, कुराश, एमएमए और सॉफ्ट टेनिस जैसे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता साबित की और देश के लिए कीमती पदक जीते। एथलेटिक्स में भी कठिन मौसम और भारी दबाव के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।
𝐇𝐄𝐀𝐃𝐒 𝐇𝐈𝐆𝐇. 𝐓𝐑𝐈𝐂𝐎𝐋𝐎𝐔𝐑 𝐇𝐈𝐆𝐇𝐄𝐑. 🤩
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 4, 2026
The Indian contingent marches into the Closing Ceremony, led by Asian Games double Gold medallist Neeru Dhanda, carrying the memories, medals and moments of an unforgettable Aichi-Nagoya 2026 campaign. 🫶
From historic… pic.twitter.com/8nsXcNtJqP
PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का न्योता, नेतन्याहू बोले- आप पूरी दुनिया के हीरो
हिरासत या किडनैपिंग? पुलिस की गाड़ी में ले जाए जाने पर नेहा वोरा का सनसनीखेज आरोप
अकोला: मंत्री बावनकुले ने जमीन पर बैठकर खाई किसान के साथ चटनी-भाकरी , सूखे के बीच जगी उम्मीद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन: सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर फुटबॉल की तरह फेंकने का आरोप
जंतर-मंतर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: हिरासत में ली गई प्रदर्शनकारी बस की खिड़की से कूदी, पुलिस से हुई दौड़-भाग
बिग बॉस 20: काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर सलमान खान का गुस्सा, फैंस ने खोला मोर्चा
मुझे फुटबॉल की तरह फेंक रहे हैं : हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप
भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा: ‘कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में गूंजा भारत की मजबूती का डंका
एक मैच, 22 नो-बॉल: अनुशासनहीनता ने छीना जम्मू-कश्मीर का ईरानी कप सपना
भारतीय सिनेमा ने खोया अपना विज़नरी , 95 की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन