नागोया: जापान के नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में रविवार, 4 अक्टूबर को आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का भव्य समापन हुआ। 16 दिनों तक चले इस महाकुंभ का औपचारिक समापन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की घोषणा के साथ हुआ।
नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व स्टार शूटर नीरू ढांडा ने किया। ध्वजवाहक के रूप में नीरू ने गर्व के साथ तिरंगा लहराया। नीरू ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में उनका ऐतिहासिक प्रदर्शन पूरे खेलों के दौरान चर्चा का केंद्र रहा।
पदक तालिका में चौथा स्थान भारत ने इस बार कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय दल ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। हालांकि, 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स (106 पदक) की तुलना में यह प्रदर्शन थोड़ा कम रहा, लेकिन फिर भी यह भारत के खेल इतिहास के बेहतरीन प्रदर्शनों में शुमार है।
एथलेटिक्स और हॉकी में दिखा दम भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा 24 पदक जीते। वहीं, शूटिंग में 15 और तीरंदाजी में 9 पदक भारत की झोली में आए। भारतीय अभियान का अंत स्वर्णिम रहा—पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा और साथ ही लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली।
अगला पड़ाव: दोहा 2030 समापन समारोह की परंपरा के अनुसार, OCA का झंडा दोहा, कतर के प्रतिनिधियों को सौंपा गया। अगले एशियन गेम्स 2030 में दोहा में आयोजित होंगे। कतर दूसरी बार इस बड़े महाद्वीपीय खेल उत्सव की मेजबानी करने के लिए तैयार है, क्योंकि इससे पहले 2006 में भी दोहा ने इन खेलों का सफल आयोजन किया था।
🇮🇳 SHOOTER NEERU DHANDA LEADS INDIA AT THE CLOSING CEREMONY
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 4, 2026
The Asian Games Gold medallist Neeru proudly carries the Indian Tricolour as India’s flag-bearer at the Aichi-Nagoya Asian Games Closing Ceremony. ❤️ pic.twitter.com/P1PArjyfB4
# बिग बॉस 20: मीका सिंह की महफिल में थिरके कंटेस्टेंट्स, गुल्लू-लव की केमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां
दिल्ली प्रदर्शन: महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोपों में घिरी पुलिस, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार समापन, 85 पदकों के साथ पदक तालिका में रहा चौथा स्थान
जब सलमान खान दस का दम होस्ट करने से घबरा रहे थे, पिता सलीम खान की एक सलाह ने बदल दी किस्मत
रैपिडो राइड के पैसे मांगे तो लड़की ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, वीडियो ने इंटरनेट पर खड़ा किया बड़ा विवाद
2027 की बिसात: यूपी फतह के लिए बीजेपी ने बदली मीडिया वॉर की रणनीति, नई टीम का ऐलान
चोर बाजार की सस्ती डील पड़ी भारी: ₹1,000 में खरीदी नोट गिनने की मशीन निकली कबाड़!
मैड संधू हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों की धमकी से दहला पंजाब, लॉरेंस बिश्नोई को दी चेतावनी
27 करोड़ का IPL कॉन्ट्रैक्ट और करोड़ों की ब्रांड वैल्यू: जानिए ऋषभ पंत की कुल नेट वर्थ का राज
एशियन गेम्स 2026: क्या कारतूस की कमी ने छीन लिए भारतीय निशानेबाजों के पदक?