भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भारतीय खेलों के स्वर्णिम अध्याय में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद ग्वालियर की बेटी और भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी इशिका चौधरी जब अपने शहर लौटीं, तो एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया।
हमने इतिहास रचा है ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रशंसकों और परिजनों के बीच घिरीं इशिका चौधरी ने जीत की खुशी साझा की। उन्होंने कहा, हमने इतिहास रचा है, इसे लेकर पूरी टीम बेहद उत्साहित है। यह जीत किसी एक की नहीं, बल्कि टीम, सपोर्ट स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले हर व्यक्ति के समर्पण का परिणाम है।
इशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के निरंतर समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि पूरे साल की गई सटीक तैयारी और मैदान पर दिखाए गए जज्बे ने आज भारत को यह मुकाम दिलाया है।
44 साल बाद स्वर्ण की गूंज भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन चीन को शिकस्त देकर 44 साल लंबे इंतजार को खत्म किया। टीम के लिए लालरेम्सियामी ने 10वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। वहीं, अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने पेनल्टी स्ट्रोक को रोककर भारत की बढ़त को सुरक्षित रखा और जीत की नींव रखी।
सीधा ओलंपिक का रास्ता साफ इस स्वर्ण पदक के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए सीधी क्वालीफिकेशन हासिल कर ली है। पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह न बना पाने का दर्द अब इस बड़ी जीत के साथ पूरी तरह मिट गया है।
क्यों खास है यह जीत? भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी बार 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय पहली बार महिला हॉकी को एशियाई खेलों का हिस्सा बनाया गया था। अब चार दशक से भी अधिक समय बाद, भारत ने एक बार फिर एशिया में अपनी सर्वोच्चता साबित कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम के इस असाधारण प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।
*#WATCH | Madhya Pradesh | Indian field hockey player Ishika Chaudhary says, We have created history, so we are all very happy. The special team, everyone who worked hard, the staff, and all those working behind the scenes have contributed immensely... The way our preparation… https://t.co/Qnh1npG4y2 pic.twitter.com/XdB2Eit7wv
— ANI (@ANI) October 4, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बढ़ीं मुश्किलें: हनुमान वाली टिप्पणी पर कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सेंट्रल विस्टा का संकट: अब सुप्रीम कोर्ट करेगा भविष्य का फैसला
कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीय दिवस का मंच: 2027 में Gen-Z पर होगा खास फोकस
वडोदरा में पेट्रोल पंप पर खौफनाक धमाका: CNG कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचीं जानें
मैदान से मंदिर तक: जानें किन देवी-देवताओं में अटूट आस्था रखते हैं भारतीय क्रिकेटर
अगर मैंने ऐसा नहीं किया, तो मैं मर जाऊंगा... : कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी पर फिदा हुए नेतन्याहू
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में हाहाकार: 12 हजार का कमरा, घंटों जाम में फंसी जिंदगी
लुधियाना में खून की होली: अकाली दल नेता की सरेआम हत्या, सगे भाई पर ही लगा साजिश का आरोप
जिद के आगे नतमस्तक हुई टीम, मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी से धूल चाट गई जम्मू-कश्मीर टीम
क्या धोनी का गुरुमंत्र बना वेस्टइंडीज की जीत का आधार? शाई होप ने खोला बड़ा राज