इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हाल ही में फ़्लाईदुबई फ़्लाइट में अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात की। नेतन्याहू ने स्मित की बहादुरी को असाधारण बताते हुए उन्हें भारत, इसराइल और पूरी दुनिया का हीरो करार दिया।
क्या हुआ था कॉकपिट के अंदर? नेतन्याहू ने जब स्मित से घटना के बारे में पूछा, तो कैप्टन ने बताया कि वह एक सामान्य उड़ान थी। को-पायलट ने प्रार्थना करने की इच्छा जताई, जिसे स्मित ने सम्मान दिया। अचानक, स्मित के सिर पर पीछे से जोरदार वार हुआ। शुरुआत में स्मित को लगा कि विमान को कोई तकनीकी खराबी हुई है, लेकिन जल्दी ही उन्हें समझ आ गया कि हमला उनके साथ कॉकपिट में मौजूद व्यक्ति कर रहा है।
मौत के सामने आखिरी कोशिश हमले के कारण स्मित की दृष्टि धुंधली हो गई थी और विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा। उन्होंने बताया, मेरे अंदर उस समय एक आखिरी कोशिश करने की ताकत बची थी। मैंने सोचा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया, तो मैं मर जाऊंगा। भारी चोटों के बावजूद, स्मित ने अपना सारा दम लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला। वहां मौजूद यात्रियों और स्टाफ ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और एक बड़ी आपदा टल गई।
नेतन्याहू का बड़ा ऐलान फोन पर बातचीत में नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इसराइल के स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष सम्मान देने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि आप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाएं। यह हमारे देश में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि स्मित ने केवल यात्रियों को ही नहीं बचाया, बल्कि पूरी दुनिया में यह संदेश दिया कि साहस हर तरह की बुराई को हरा सकता है।
पीएम मोदी और यूएई का सम्मान इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित से फोन पर बात की थी। पीएम मोदी ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि पूरा देश उन पर गर्व करता है। वहीं, यूएई के क्राउन प्रिंस शेख हामदान बिन मोहम्मद ने भी स्मित से अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्मित ने मानव जीवन के प्रति जिम्मेदारी और साहस का सर्वोच्च उदाहरण पेश किया है और यूएई को गर्व है कि वे उनकी टीम का हिस्सा हैं।
Prime Minister Benjamin Netanyahu in a conversation with the Indian pilot from the flight from Dubai, Captain Smit Machchhar:
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 3, 2026
You are a hero for Israel, India, and the entire world. I invite Prime Minister @NarendraModi and you to light a flame on Israeli Independence Day. … pic.twitter.com/e9nSJQ6TRj
केएल राहुल का धमाका: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया रनों का विशाल पहाड़
सऊदी अरब के दिल पर हूती हमला: रियाद में अरामको फैसिलिटी सुलगती हुई दिखी
27 करोड़ का IPL कॉन्ट्रैक्ट और करोड़ों की ब्रांड वैल्यू: जानिए ऋषभ पंत की कुल नेट वर्थ का राज
जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बदसलूकी मामला: दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
फ्लाईदुबई विवाद: पायलट को छोड़ने पर अड़े क्रू मेंबर्स, भड़के यात्रियों ने किया जोरदार विरोध
135 साल पुरानी लाइब्रेरी का अस्तित्व दांव पर: सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी की शिफ्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
कपिल शर्मा का बड़ा तंज: क्या जेल से बचने के लिए बदलनी होगी कॉमेडी की परिभाषा?
पंजाब: AAP ने अपने ही विधायक सुखबीर मैसरखाना को पार्टी से निकाला, शिक्षा मॉडल पर उठाए थे सवाल
रूसी तेल पर जयशंकर का दो-टूक जवाब: अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत के तेवर सख्त
एशियाई खेलों में भारत का दबदबा: पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, जय शाह ने खिलाड़ियों को पहनाया पदक