मुंबई की सड़कों पर आज एक ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एकजुट होकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मेट्रो सिनेमा से शुरू हुआ यह विराट गर्जना मोर्चा बीएमसी मुख्यालय तक पहुंचा।
वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) है। राज ठाकरे ने इसे पूरी तरह से गैर-कानूनी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान 40 से 60 लाख फर्जी वोटर्स जोड़कर सत्ता हथियाई गई है। राज ठाकरे ने कहा, 2017-18 से मैं कह रहा हूं कि वोट चोरी हो रहे हैं। अब चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर से होने चाहिए।
सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना उद्धव ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, पहले चुनाव आयुक्त की नियुक्ति वाली कमेटी में CJI होते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें हटाकर अपनी पसंद के मंत्री को शामिल कर लिया। उन्होंने सीधे तौर पर ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए केंद्र की मौजूदा सरकार को बदले की भावना से काम करने वाली बताया।
इंडिया अगेंस्ट वोट चोर का नारा उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि देश भर में 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उन्होंने इस विरोध को इंडिया अगेंस्ट वोट चोर का नाम दिया। ठाकरे ने कहा कि वे यहां किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश में लोकतंत्र को बचाने और तानाशाह को सत्ता से बेदखल करने के लिए खड़े हैं।
केवल तिरंगे के साथ मार्च इस प्रदर्शन की एक खास बात यह रही कि इसमें किसी भी पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं को सिर्फ राष्ट्रीय तिरंगा साथ रखने की हिदायत दी गई थी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ जेल भरो आंदोलन हुआ था, जिसके बाद यह मोर्चा और अधिक आक्रामक रूप ले चुका है।
#WATCH | Mumbai: Supporters of MNS chief Raj Thackeray and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray gather in large numbers near Metro Cinema.
— ANI (@ANI) October 4, 2026
Both are leading a joint protest march toward the BMC headquarters against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. pic.twitter.com/BZnmhmSkgK
क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट? मिसाइल सिटी के ऊपर दिखा धमाका और बढ़ा तनाव
कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीय दिवस का मंच: 2027 में Gen-Z पर होगा खास फोकस
ठाकरे भाइयों की जुगलबंदी : उद्धव-राज ने एक मंच से फूंका चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल
सऊदी अरब के दिल पर हूती हमला: रियाद में अरामको फैसिलिटी सुलगती हुई दिखी
दिवाली से पहले सरकार का बड़ा एक्शन: चीनी की जमाखोरी पर लगाम, स्टॉक लिमिट तय
शेख हसीना का भारत में रुकना: हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था , जानिए भारतीय राजदूत ने ऐसा क्यों कहा?
मुल्लांपुर में शाई होप का विस्फोट : केएल राहुल के शतक पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत
भारत की सीरीज जीत, लेकिन आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज का शानदार पलटवार
नहीं रहे सिनेमा के जादुई निर्देशक: सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 वर्ष की आयु में निधन
कबाड़ बेचने वाले से अरबपति कैसे बने अनिल अग्रवाल? आप की अदालत में खुला राज