अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ किसी बड़े फैसले के संकेत दिए हैं। व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा कि ईरान के पास अब केवल दो ही विकल्प हैं— आसान रास्ता या मुश्किल रास्ता ।
ईरान तबाह हो चुका है ट्रंप ने कहा कि ईरान पहले ही भारी नुकसान झेल चुका है और अब अगले कदम का फैसला उन्हें करना है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह सैन्य विकल्प चुनेंगे या कूटनीतिक। लेकिन उनका तेवर साफ संकेत दे रहा है कि वाशिंगटन ने अब कोई कड़ा रुख अपनाने का मन बना लिया है।
परमाणु हथियार पर ट्रंप का बड़ा दावा राष्ट्रपति ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि तेहरान अब ऐसी योजनाओं को छोड़ रहा है। हालांकि, इस दावे के पीछे कोई ठोस सबूत या विस्तृत जानकारी ट्रंप ने साझा नहीं की है।
अटकलों का बाजार गर्म ट्रंप का यह बयान कैंप डेविड में उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ हुई उच्च-स्तरीय बैठक के बाद आया है। इस बैठक में ईरान के अलावा यमन में सऊदी-हूती संघर्ष पर भी मंत्रणा हुई। जानकार मान रहे हैं कि अगर कूटनीतिक बातचीत से रास्ता नहीं निकला, तो अमेरिका फिर से सैन्य विकल्प पर विचार कर सकता है।
ईरान ने भी कसी कमर दूसरी ओर, तेहरान के तेवर भी कम नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईरान किसी भी संभावित अमेरिकी सैन्य हमले के लिए आकस्मिक रणनीति (contingency plans) तैयार कर रहा है। ईरानी अधिकारियों का मानना है कि यदि नया टकराव होता है, तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक व्यापक और आक्रामक होगा। ईरान ने उन देशों को भी चेतावनी दी है जो अमेरिकी अभियानों का समर्थन कर सकते हैं।
युद्धविराम के बावजूद तनाव बरकरार ईरान और अमेरिका के बीच मौजूदा तनाव की नींव 28 फरवरी को पड़े हमलों में है। 40 दिनों तक चले संघर्ष के बाद 8 अप्रैल को युद्धविराम तो हो गया, लेकिन क्षेत्र में अशांति के बादल अभी भी गहरे हैं। ट्रंप के आसान और मुश्किल वाले बयान ने अब पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं कि क्या मध्य-पूर्व में एक बार फिर बड़ा युद्ध छिड़ने वाला है?
#WATCH | US President Donald Trump says, We have a decision that I ll make about Iran. Iran s been decimated. So the only question is, it ll either be the easy way or the hard way. We ll have it the easy way or the hard way.
— ANI (@ANI) October 3, 2026
(Source: US Network Pool Via Reuters) pic.twitter.com/qAHnM5XjHW
बिग बॉस 20 : सलमान खान का छलका दर्द, बोले- मेरे डाउनफॉल में मजे लेकर बजाया जा रहा था
नंदीग्राम चोट विवाद: ममता बनर्जी पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा हमला, फ्रैक्चर को बताया सुनियोजित झूठ
नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की एंट्री, क्या यूपी में बदल रहा ट्रेंड?
शेख हसीना का भारत में रुकना: हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था , जानिए भारतीय राजदूत ने ऐसा क्यों कहा?
मुल्लांपुर में शाई होप का विस्फोट : केएल राहुल के शतक पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत
निशानेबाज की गजब कला: एक के बाद एक गुब्बारे फोड़कर दुकानदार को कर दिया बेहाल, वीडियो वायरल
अमृतसर में बड़ी साजिश नाकाम: AK-47 और ग्रेनेड के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार
IND vs WI: केएल राहुल का तूफानी शतक और रोहित का ऐतिहासिक कारनामा, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रनों का विशाल लक्ष्य
हर अखबार में मेरी धज्जियां उड़ाई जा रही थीं... : सलमान खान का छलका दर्द, बताया कैसे बदली नेगेटिव इमेज
दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाला हिट एंड रन: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति को कार ने उड़ाया