नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और सांसद पवन खेड़ा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राहुल गांधी की क्यों बनीं मुरीद? कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, अगर कोई ऐसा नेता है जो अपने विचारों को आगे बढ़ाने से नहीं डरता, तो वह राहुल गांधी हैं। वह अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने कैमरों के सामने कभी आंसू नहीं बहाए। उनकी सच्चाई ही उनकी आत्मा है।
प्रियंका ने आगे कहा कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा में वह आत्मा दिखी, जो अन्य दलों में कहीं खो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से तमाम दबावों और मशीनरी के बीच खुद को साबित किया है, वह प्रेरणादायक है।
AAP अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई है। उन्होंने याद दिलाया कि कभी कहा जाता था कि AAP के नेता न बंगला लेंगे और न गाड़ी, लेकिन अब निजी यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल हो रहा है।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि पार्टी अब काबिल लोगों को सम्मान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, मैंने एक लक्ष्मण रेखा खींच ली थी जब मैंने देखा कि पार्टी योग्य लोगों को बनाए रखने में नाकाम रही। अब ऐसे लोगों को लाया जा रहा है जिन्होंने बूथ लेवल पर कोई काम नहीं किया, लेकिन उन्हें पंजाब में सीनियर पद, बंगले और गाड़ियां दी जा रही हैं।
टीवी डिबेट का जाना-माना चेहरा थीं प्रियंका प्रियंका कक्कड़ आम आदमी पार्टी की एक बेहद मुखर प्रवक्ता थीं। वह 30 सितंबर तक टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती दिखाई दी थीं। हालांकि, पिछले दो दिनों से उनकी अनुपस्थिति ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था।
प्रियंका ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में इसलिए आई हैं क्योंकि उनका मानना है कि राहुल गांधी में ही वह उम्मीद है जो बीजेपी को हरा सकती है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी।
VIDEO | Delhi: AAP national spokesperson Priyanka Kakkar joins Congress, says, If there is one leader who is not afraid to promote his ideas, it is Rahul Gandhi. I observed that he is the only leader who has not shed tears for the cameras. He is the only leader today who has not… pic.twitter.com/UH5ZVljfD1
— Press Trust of India (@PTI_News) October 3, 2026
एशियन गेम्स: 17 साल की कुमकुम का गोल्डन निशाना, शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को दी मात
गुरुग्राम की ऑटोमेटिक झाड़ू का सच: मशीन से ज्यादा चर्चा में सफाईकर्मियों की मेहनत!
ओमान में बैन, फिर भी उड़ा रहा था विमान! फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट की डरावनी कुंडली
जंतर-मंतर पर भारी बवाल: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में 700 से ज्यादा हिरासत में, इंटरनेट भी बंद
पिता से 90 लाख ऐंठने के लिए रचा खुद के अपहरण का ड्रामा, बेटे की चालाकी पर भारी पड़ी पुलिस
यूपी की सियासत में हलचल: कांग्रेस और सपा मुस्लिम को बनाएं CM फेस , बोले ओपी राजभर
एशियन गेम्स 2026: 17 साल की कुमकुम का इतिहास रचने का दम, गोल्ड से बस एक कदम दूर
गांधी जयंती विशेष: जब बापू ने बलौदाबाजार में तोड़ी छुआछूत की दीवारें, दलितों के साथ मंदिर में किया प्रवेश
भारत-पाकिस्तान फाइनल: क्या ट्रॉफी सेरेमनी में शामिल होंगे मोहसिन नकवी? जानें क्या है बड़ा अपडेट
जंतर-मंतर पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते ही सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में