राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच, एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा बलों और वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।
सड़क पर लेटकर की अजीबो-गरीब मांग प्रदर्शन के दौरान अचानक एक महिला सड़क के बीचों-बीच जाकर लेट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उसे उठने के लिए कहा, तो उसने हटने से साफ इनकार कर दिया। जब उससे वजह पूछी गई, तो उसने ऐसी मांग रखी जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। महिला ने कहा कि वह तमिलनाडु के सुपरस्टार विजय थलपति को गले लगाना चाहती है।
पुलिस से उलझी महिला वीडियो में दिख रहा है कि महिला को हटाने के लिए दो महिला पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचीं। जैसे ही एक पुलिस अधिकारी ने उसे उठाने की कोशिश की, महिला ने विरोध करते हुए चिल्लाकर कहा, मुझे मत छुओ। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
जंतर-मंतर पर क्यों हो रहा प्रदर्शन? यह घटना उस समय हुई जब जंतर-मंतर पर वोटर लिस्ट में कथित धांधली और बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे थे। इस आंदोलन में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया था।
700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में पुलिस के अनुसार, इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इलाके में धारा 144 जैसे हालात थे और बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी जमा हुए। दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और संजय सिंह समेत 700 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया।
चर्चा का विषय बना वीडियो एक तरफ जहां राजनीतिक गलियारों में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की चर्चा है, वहीं सड़क पर लेटी इस महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस नाटकीय घटनाक्रम का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Blame Patriarchy for this too. pic.twitter.com/701jZcCUhV
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) September 30, 2026
रात में दरवाजा खटखटाया और... : स्वरा भास्कर ने डायरेक्टर की गंदी हरकत का किया खुलासा
Drishyam 3 Review: अजय देवगन का माइंड गेम और जयदीप अहलावत का जलवा, फैंस बोले- क्राइम थ्रिलर का किंग
मुंबई में राजनीतिक घमासान: शिवाजी पार्क में CJP का बवाल, मंत्रालय के बाहर जेन नेक्स्ट का पलटवार
जंतर-मंतर बना छावनी: CEC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा हिरासत में, 12 घंटे इंटरनेट बंद
1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन: दिल्ली में अनोखे नारों से गूंजी ‘क्रांति’
जंतर-मंतर पर बवाल: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, इंटरनेट बंद और 150 से ज्यादा हिरासत में
गांधी जयंती पर चुनावी संग्राम: जंतर-मंतर पर धारा-163 और मुंबई में जेल भरो का बिगुल
दिल्ली की सड़क पर अजीब जिद : थलपति विजय को गले लगाने के लिए बीच सड़क पर लेटी महिला, मचा हड़कंप
सोचा नहीं था ये अंतिम मुलाकात होगी , पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की मौसी का निधन
यह कोई मामूली झगड़ा नहीं, यह एक आतंकी हमला था : कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर इजरायल ने भरी हुंकार