मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई की फिजां गुरुवार शाम अचानक गरमा गई। शहर के दो प्रमुख केंद्रों—शिवाजी पार्क और मंत्रालय—पर एक साथ शुरू हुए दो विरोधी प्रदर्शनों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सैकड़ों कार्यकर्ता बिना अनुमति के जमा हो गए। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग (ECI) की SIR प्रक्रिया में मतदाता सूचियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए शिवाजी पार्क में किसी भी प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी। बावजूद इसके, गेट नंबर 6 के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने दंगा नियंत्रण दस्ता तैनात कर दिया है और गेट नंबर 6 को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
CJP के विरोध में युवा संगठन जेन नेक्स्ट (Gen Next) ने मोर्चा संभाल लिया। दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय (मंत्रालय) के बाहर जुटे इन युवाओं ने CJP पर संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने सीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
एक ही समय पर शहर के दो महत्वपूर्ण हिस्सों में हो रहे इस राजनीतिक टकराव का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ा है। दक्षिण मुंबई और दादर के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। सुरक्षा चेकिंग के कारण लोगों को घंटों देरी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल, मुंबई पुलिस दोनों गुटों को आमने-सामने आने से रोकने के लिए अतिरिक्त बल के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Shivaji Park is filled with Cockroaches.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 2, 2026
Not even an inch left to step foot! pic.twitter.com/wweKrIYnuv
लखनऊ के अदिति अपार्टमेंट में घर का सपना होगा सच, 2 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
11 महीने बाद पटना लौटीं लालू की लाडली: एयरपोर्ट पर भावुक हुए लालू-राबड़ी, गले लगकर छलके आंसू
यूपी में मानसून का अंतिम दौर : अक्टूबर में फिर भीगेगा उत्तर प्रदेश, जानें आपके शहर का हाल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: मुंबई में जुटेंगे 50 हजार लोग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हैरतअंगेज मामला: POLICE स्टिकर लगी कार में पौधा उखाड़ ले गया शख्स
‘समूह को बेहतर बनाने के लिए व्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटना पड़ता है’: मोहन भागवत
राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव : पुरानी कड़वाहट बुलाकर विपक्ष को एकजुट होने का न्योता
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, दिल्ली से मुंबई तक कड़ी सुरक्षा
पंजाब बॉर्डर पर BSF का प्रहार: घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 पाकिस्तानी ढेर
तेजस्वी को कांग्रेस का करारा जवाब! एकतरफा फैसले पर भड़के राहुल गांधी ने उठाया ये बड़ा कदम