तरनतारन: पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने मार गिराया है।
आधी रात को शुरू हुई हलचल घटना बुधवार रात करीब 12:30 बजे की है। BSF की 103वीं बटालियन की BOP राजोके पोस्ट के पास जवानों ने पाकिस्तानी सीमा की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखीं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के चट्टनवाले क्षेत्र से कुल तीन लोग भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई जवानों ने घुसपैठियों को देखते ही उन्हें रुकने की चेतावनी दी। सुरक्षा एजेंसियों के बार-बार टोकने के बावजूद घुसपैठिए अपनी हरकत से बाज नहीं आए और लगातार भारतीय सीमा की ओर बढ़ते रहे। अपनी ओर बढ़ता खतरा देख BSF जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और फायरिंग कर दी।
एक घुसपैठिया वापस भागा इस मुठभेड़ में दो घुसपैठियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरा घुसपैठिया फायरिंग के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वापस पाकिस्तान की ओर भागने में सफल रहा। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
आतंकी साजिश की आशंका मृतक घुसपैठियों की पहचान अभी तक उजागर नहीं हो सकी है। सुरक्षाबल इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इनके पास कोई हथियार या विस्फोटक सामग्री थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि घुसपैठिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से भारत में दाखिल होने की फिराक में थे।
इलाके में हाई अलर्ट इस घटना के बाद पूरे बॉर्डर सेक्टर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं ताकि पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की संभावित नापाक हरकत को समय रहते रोका जा सके। बॉर्डर के आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Border Security Force today neutralised two Pakistani intruders while trying to enter Indian territory by crossing the International Border. They were trying to enter Punjab s Tarn Taran area around 12 noon. The identity of the intruders is yet to be ascertained: Officials pic.twitter.com/9HPeNvWJrk
— ANI (@ANI) October 2, 2026
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला
भूकंप आते ही हवा में उड़ जाएगा आपका घर! जापान की हैरतअंगेज तकनीक का वीडियो वायरल
एशियन गेम्स: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल का धमाका, ओलंपिक चैंपियन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
मुंबई: शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन पर बवाल, स्थानीय लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति
पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता : यूपी सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार
लखनऊ के अदिति अपार्टमेंट में घर का सपना होगा सच, 2 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया से आगाज, 10 अक्टूबर को महामुकाबला
वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में गर्दा उड़ाएगी टीम इंडिया! 6 मैचों की सीरीज का प्लान तैयार
जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा: लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास
सिग्मा की स्क्रीनिंग पर दिखीं थलपति विजय की पत्नी और बेटी, फैंस हुए हैरान