आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। भारतीय टीम इस बार खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अपनी तैयारियों को धार देने के लिए टीम इंडिया वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की वनडे सीरीज खेलने की योजना बना रही है।
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों को समझना बेहद जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच इस 6 मैचों की वनडे सीरीज को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।
यह सीरीज जोहान्सबर्ग, केपटाउन और सेंचुरियन जैसे प्रमुख मैदानों पर खेले जाने की संभावना है। ये वही वेन्यू हैं जहां वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले होने हैं। इससे भारतीय खिलाड़ियों को पिच, मौसम और वहां की उछाल भरी कंडीशन के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी।
साउथ अफ्रीका की पिचें भारतीय बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले वहां की कंडिशंस में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
पिछली बार दिसंबर 2023 में भारत ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। इस बार की सीरीज खिलाड़ियों को बड़े मंच के लिए मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार करेगी।
भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर बेहद रोमांचक होने वाला है:
वर्ल्ड कप का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। फैंस के लिए यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें विराट कोहली और बाबर आजम आखिरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने ओडीआई वर्ल्ड कप के मंच पर हो सकते हैं।
ग्रुप स्टेज में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम और जिम्बाब्वे जैसी मेजबान टीम की कड़ी चुनौती होगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली 6 मैचों की सीरीज भारत के लिए वॉर्म-अप नहीं, बल्कि वॉर-तैयारी होगी।
🚨 INDIA vs SOUTH AFRICA ODI SERIES IS COMING 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2026
- India will be playing 6 match ODI series in South Africa ahead of World Cup 2027. [Indian Express] pic.twitter.com/TyjfEawEsY
नेशनल PNG ड्राइव 3.0 का आगाज: अब 50 लाख घरों में पहुंचेगी पाइप वाली गैस, सरकार ने कसी कमर
सपा नेता शराफत अली का विवादित बयान: भाजपा नेत्री को लेकर की अभद्र टिप्पणी, मचा सियासी बवाल
महानदी जल विवाद: अमित शाह की मध्यस्थता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सुलह की उम्मीदें जगीं
एक हिंदुस्तानी ने टाल दी 9/11 जैसी त्रासदी : कैप्टन स्मित की बहादुरी पर दुनिया फिदा
मुंबई मेट्रो में लगा थूकने का डिब्बा : सुविधा या गलत परंपरा? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एशियन गेम्स 2026: टेबल टेनिस-स्क्वैश में दोस्ती, पर क्या क्रिकेट में बरकरार रहेगी नो हैंडशेक पॉलिसी ?
1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन: दिल्ली में अनोखे नारों से गूंजी ‘क्रांति’
मुंबई में हिरासत के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान: विरोध जारी रहेगा, अब जेल भरो आंदोलन की तैयारी
चुनावी पारदर्शिता पर संग्राम: शिवाजी पार्क में हलचल, क्या झुकेगी सरकार?
दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली ब्लॉकबस्टर ओपनिंग