भूकंप से अब नहीं होगा नुकसान जापान ने एक ऐसी तकनीक विकसित कर ली है जो सुनने में भले ही किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की कहानी लगे, लेकिन यह हकीकत है। भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जापान में अब ऐसे घर बनाए जा रहे हैं जो भूकंप के झटकों के दौरान जमीन से ऊपर उठकर हवा में तैरने लगेंगे। यह तकनीक इमारतों को गिरने और टूटने से बचाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है।
हर्ष गोयनका ने शेयर की तस्वीर मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अनोखे घर की तस्वीर और जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जापान ने दशकों से भूकंप को एक आपदा के बजाय एक इंजीनियरिंग चुनौती के रूप में देखा है। उनकी नई तकनीक घरों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जमीन से ऊपर उठाने में सक्षम है।
कैसे काम करता है एयर लिफ्टिंग सिस्टम ? इस तकनीक को एयर दानशीन सिस्टम्स इंक नाम की कंपनी ने विकसित किया है। यह सिस्टम एक विशेष एयरबैग संरचना पर आधारित है। सामान्य दिनों में घर जमीन पर टिका रहता है, लेकिन जैसे ही इसमें लगे अल्ट्रा-सेंसिटिव सीस्मिक सेंसर भूकंप के झटकों को महसूस करते हैं, वे तुरंत सक्रिय हो जाते हैं।
सेंसर के एक्टिव होते ही कंप्रेसर चालू हो जाता है और एयरबैग में तेजी से हवा भर जाती है। पलक झपकते ही घर जमीन से कुछ सेंटीमीटर ऊपर हवा में उठ जाता है। हवा की यह गद्दी घर को भूकंपीय झटकों से अलग कर देती है, जिससे मकान सुरक्षित रहता है।
जापान के लिए क्यों जरूरी है यह तकनीक? जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर कहे जाने वाले सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। यहां भूकंप आना एक आम बात है। इन भूकंपों के कारण न केवल इमारतें, बल्कि सड़कें, पुल और रेलवे नेटवर्क को भी भारी नुकसान पहुंचता है। कई बार समुद्र में आए शक्तिशाली भूकंप सुनामी का रूप ले लेते हैं। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण जापान हमेशा नई और सुरक्षित निर्माण तकनीकों की खोज में लगा रहता है।
Japan has spent decades turning earthquakes from a disaster into an engineering challenge. They are now developing a special technology that allows homes to rise above ground enough to protect the home in case of earthquakes. pic.twitter.com/t65sU4eYJf
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 30, 2026
महानदी जल विवाद: अमित शाह की मध्यस्थता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सुलह की उम्मीदें जगीं
मुजफ्फरनगर: जिगरी यार ने ही ले ली किसान की जान, 10 लाख की सुपारी और पत्नी का खौफनाक प्रेम जाल
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
वर्ल्ड कप 2027: 10 अक्टूबर को फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, क्या जारी रहेगा टीम इंडिया का दबदबा?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: मुंबई में जुटेंगे 50 हजार लोग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अधीर रंजन का ममता को ऑफर : बंगाल में ममता बनें कांग्रेस की कप्तान, पुरानी कड़वाहट भूल साथ आने की अपील
सिग्मा की स्क्रीनिंग पर दिखीं थलपति विजय की पत्नी और बेटी, फैंस हुए हैरान
एलपीजी सब्सिडी का दायरा बढ़ा: अब 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी राहत, जानें किसे होगा फायदा
बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 41 टीमें तैनात
ODI World Cup 2027 का बिगुल बजा: भारत-पाक की भिड़ंत से लेकर फाइनल तक का पूरा शेड्यूल जारी