दिल्ली में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
बिना अनुमति के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन प्रशासन से अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर बढ़े, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 150 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर नजदीकी थानों में ले जाया गया। पूरे इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ इस प्रदर्शन का आह्वान किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले भारद्वाज ने कहा कि विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की।
अफवाहों पर लगाम के लिए इंटरनेट सस्पेंड अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए किसी भी भ्रामक जानकारी या भीड़ को भड़काने वाली अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से निलंबित की गई है। मौके पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है और लोगों को सघन जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
मेट्रो सेवाओं पर बड़ा असर, 11 स्टेशन बंद प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिल्ली के 11 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।
बंद रहने वाले स्टेशन: जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन।
हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
#WATCH | Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj arrives at Jantar Mantar to protest against the Election Commission. He says, Without using a car, I have reached Jantar Mantar. You too can reach here. I am sure by the afternoon a lot of Gen-Z, women and youth will reach Jantar… pic.twitter.com/IdO98zubbm
— ANI (@ANI) October 2, 2026
छत के रास्ते घर में घुसे, उड़ाए 12.50 लाख: पिता-पुत्र गिरफ्तार
हनुमान जी ने बचा लिया... : 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन से बात कर भावुक हुए PM मोदी
गांधी जयंती पर दिखा नेताओं का अलग अंदाज: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने बच्चों के साथ की खास मुलाकात
हम सब को हनुमान जी ने बचाया , पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए सुपर हीरो कैप्टन स्मित
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज, छत से कूदने से पहले क्या हुआ?
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया से आगाज, 10 अक्टूबर को महामुकाबला
गांधी जयंती: बिहार सरकार का बड़ा मानवीय निर्णय, 44 कैदी होंगे रिहा
नेशनल PNG ड्राइव 3.0 का आगाज: अब 50 लाख घरों में पहुंचेगी पाइप वाली गैस, सरकार ने कसी कमर
जंतर-मंतर पर बवाल: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, इंटरनेट बंद और 150 से ज्यादा हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: मुंबई में जुटेंगे 50 हजार लोग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद