नई दिल्ली: आसमान में मौत को मात देकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की गूंज पूरी दुनिया में है। उनकी इस अदम्य साहस और असाधारण लीडरशिप के लिए मैनकाइंड फार्मा ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
क्या हुआ था उस दिन? 30 सितंबर, 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) फ्लाइट संख्या 1073 हवा में किसी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके ही को-पायलट ने कथित तौर पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।
घायल अवस्था में दिखाया साहस गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छार ने अपना होश नहीं खोया। उन्होंने न केवल विमान पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, बल्कि कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू और यात्रियों को खतरे की सूचना दी। उनकी सूझबूझ से क्रू ने हमलावर पर काबू पाया और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतार लिया गया।
यही है सच्ची लीडरशिप मैनकाइंड फार्मा ने इस सम्मान का ऐलान करते हुए कहा, कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद से पहले अपने क्रू और हर यात्री का ध्यान रखा। यही सच्ची लीडरशिप है। यह इनाम उनकी बहादुरी के प्रति हमारा एक विनम्र आभार है। उन्होंने पूरे भारत का मान बढ़ाया है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और एमडी राजीव जुनेजा ने भी एक पत्र लिखकर पायलट के साहस की सराहना की है।
इज़राइल के राष्ट्रपति ने भी किया सलाम कैप्टन मच्छार की वीरता की सराहना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने ट्वीट कर कहा, कैप्टन स्मित मच्छार, हम आपको सलाम करते हैं! उन्होंने बताया कि इज़राइल में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी उन्होंने कैप्टन के इस साहस का विशेष उल्लेख किया था।
कैप्टन स्मित मच्छार का यह साहस न केवल विमानन जगत के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का एक बड़ा उदाहरण बन गया है।
Capt. Smit Machchhar put his crew and every passenger before himself. That is true leadership.
— Mankind Pharma (@Pharma_Mankind) October 2, 2026
As a humble gesture of gratitude, Mankind Pharma is contributing ₹1 crore to him and his family.
You have made India proud. We salute you. 🇮🇳#CaptSmitMachchhar pic.twitter.com/75pdk5iZqn
JEE का सपना छोड़ बने गोल्ड मेडलिस्ट: कुश्ती के नए सुपरस्टार सुजीत कलकल की प्रेरणादायक कहानी
पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजा वड़िंग का इस्तीफा, भावुक होकर बंगला साहिब में टेका माथा
आजादपुर में CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन: फुटपाथ-सफाई पर कड़ा रुख, अटल चौक का किया ऐलान
कैप्टन स्मित की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी क्यों? BJP ने घेरा
बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे और फिर लगाई छलांग: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत का CCTV वीडियो आया सामने
15 साल तक बांधी राखी, फिर बन गई उसी की दुल्हन; जिंदा बेटी का पिता ने कर दिया अंतिम संस्कार
एशियन गेम्स: तीरंदाजी में महिला टीम का स्वर्णिम इतिहास, साउथ कोरिया को हराकर रचा कीर्तिमान
अखबार में लिपटी मिठाई से एशियन गेम्स के गोल्ड तक: लवलीना बोरगोहेन की संघर्ष भरी कहानी
दिल्ली में सियासी उबाल: CEC के खिलाफ प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
एशियन गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में जीते 5 गोल्ड मेडल