मदुरंतकम: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का एक अलग और भावुक अंदाज मदुरंतकम उपचुनाव के प्रचार के दौरान देखने को मिला। 6 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए वे अपनी पार्टी (TVK) प्रत्याशी मरगथम कुमारवेल के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे, जहाँ उनका स्वागत किसी राजनेता की तरह नहीं, बल्कि एक अपनों की तरह हुआ।
बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती चुनाव प्रचार के दौरान एक भावनात्मक क्षण तब आया जब एक बुजुर्ग महिला ने काफिले को रोककर मुख्यमंत्री की आरती उतारने की कोशिश की। सीएम विजय ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और नीचे उतर आए। उन्होंने सम्मान स्वरूप अपनी चप्पलें उतारीं और झुककर बुजुर्ग महिला से आरती स्वीकार की। महिला ने उनके माथे पर तिलक भी लगाया, जिसे देखकर वहां मौजूद भीड़ गदगद हो गई।
कीचड़ भरे खेत में संभाली ट्रैक्टर की कमान प्रचार के दौरान सीएम विजय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब उनका काफिला एक गांव से गुजर रहा था, तो उन्होंने एक किसान को खेत में काम करते देखा। सफेद शर्ट और धोती पहने विजय गाड़ी से उतरे और सीधे खेत में पहुंच गए। वहां उन्होंने न केवल किसान से बातचीत की, बल्कि खुद ट्रैक्टर की स्टीयरिंग संभाल ली। कीचड़ भरे खेतों में कुछ दूर ट्रैक्टर चलाने के बाद वे उसे मुख्य सड़क तक लेकर आए, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा।
30 गांवों में किया रोड शो चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र में सीएम विजय ने आज 30 से अधिक गांवों और स्थानीय मोहल्लों का दौरा किया। भारी जनसमूह के बीच उन्होंने रोड शो के जरिए अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांगा। लोगों से मिलते समय भी वे पूरी तरह विनम्र दिखे और कई लोगों ने उन्हें तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद दिया।
जनता की सेवा का संकल्प राजनीति में आने के बाद से ही मुख्यमंत्री विजय बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि उनका उद्देश्य सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। हाल ही में धारापुरम की सभा में उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे राजा बनने नहीं, बल्कि आम आदमी की आवाज बनने आए हैं। रक्तदान करने जैसे सामाजिक कार्यों के लिए युवाओं को प्रेरित करना उनके चुनावी एजेंडे का अहम हिस्सा बना हुआ है।
VIDEO | Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay meets a farmer, drives a tractor through a field and onto the road before leaving in his campaign vehicle.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/IqAtyZJJ2U
हवा से बातें करती वंदे भारत: चेनाब और अंजी ब्रिज पर 100 की रफ्तार, सामने आया शानदार वीडियो
मिशन 2027: उत्तराखंड में BJP का सुपर प्लान तैयार, 60+ सीटों के लिए बनी सीक्रेट रणनीति
JEE का सपना छोड़ बने गोल्ड मेडलिस्ट: कुश्ती के नए सुपरस्टार सुजीत कलकल की प्रेरणादायक कहानी
एशियन गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में जीते 5 गोल्ड मेडल
हनुमान चालीसा ने बचाई जान : पीएम मोदी से बात कर भावुक हुए कैप्टन स्मित मच्छार
शो में छलक आए आंसू, पिता की याद में रो पड़ीं इरीना तो धुन छेड़ बैठे तेज प्रताप
पाकिस्तान को दरकिनार कर भारत के साथ सुपर हाईवे बनाएंगे पुतिन, बचत और व्यापार का नया अध्याय
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
सिग्मा की स्क्रीनिंग पर दिखीं थलपति विजय की पत्नी और बेटी, फैंस हुए हैरान
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला