देहरादून: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। हाल ही में नियुक्त किए गए प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज ने देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इस बैठक में जीत के लिए एक सुपर प्लान और सीक्रेट रणनीति तैयार की गई है।
60 पार का महालक्ष्य बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी राम माधव ने आगामी चुनावों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सरकार बनाना या साधारण बहुमत प्राप्त करना नहीं है, बल्कि 60 का आंकड़ा पार करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का टास्क सौंपा गया है।
कांग्रेस पर बांसुरी स्वराज का तीखा हमला सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें युवाओं को उम्र, जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर राष्ट्र और सनातन विरोधी सोच रखने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएं और विपक्ष के दावों की सच्चाई सामने रखें।
बूथ जीता, तो चुनाव जीता प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने चुनावी गणित को समझाते हुए बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र मेरा बूथ, सबसे मजबूत है। असम और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के सफल प्रयोगों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने का निर्देश दिया। पार्टी का मानना है कि 36 सीटों के सामान्य बहुमत को 60 के पार ले जाने के लिए बूथ स्तर की सक्रियता अनिवार्य है।
दो दिवसीय मंथन का दौर भाजपा के नए वरिष्ठ नेताओं की टीम का यह पहला विस्तृत संगठनात्मक दौरा है। 2 अक्टूबर से शुरू हुए इस दो दिवसीय दौरे में पहले दिन पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ रणनीति बनी, जबकि दूसरे दिन सात मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। सितंबर में हुए बड़े संगठनात्मक बदलावों के बाद उत्तराखंड भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही है।
*आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री @rammadhav_ जी, सह-प्रभारी श्री @MenonArvindBJP जी एवं सुश्री @BansuriSwaraj जी के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @mahendrabhatbjp जी की अध्यक्षता… pic.twitter.com/S0fRICTdmD
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) October 2, 2026
IND vs WI: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मुल्लांपुर में पहली बार गूंजेगा वनडे का शोर
चाय की दुकान से एशियन गेम्स के गोल्ड तक: लवलीना का स्वर्णिम जन्मदिन
पायलट को जिसने भेजा, वो मरेगा : नेतन्याहू ने दी खुली चेतावनी, टला एक और 9/11 जैसा नरसंहार
पापा दंगे भड़काना चाहते हैं , धर्म परिवर्तन करने वाले आयुष मलिक का वीडियो वायरल; अपहरण के केस में नया मोड़
बाली में हादसे के बाद मुंबई लौटीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर देख फैंस हुए परेशान
एशियन गेम्स में परवीन हुड्डा का स्वर्णिम पंच: बैन झेलकर वापसी और इतिहास रचा
44 साल का सूखा खत्म: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड
गांधी जयंती: बापू को नमन, अहिंसा के संकल्प के साथ देश ने याद किए दो महान महापुरुष
पत्नी बीमार है, मुझसे संबंध बना लो : कुशीनगर में स्कूल मैनेजर की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होते ही सलाखों के पीछे
विमान गिर रहा था , PM मोदी की कॉल पर फफक पड़े कैप्टन स्मित: हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बचाई 174 यात्रियों की जान