नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हाल ही में हुए जानलेवा हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा हर तरफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वीडियो कॉल कर कैप्टन मच्छार से बात की और उनके साहस तथा संयम की सराहना की। इस दौरान कैप्टन ने उन खौफनाक पलों को याद करते हुए हनुमान चालीसा को अपनी ढाल बताया।
पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार बेहद भावुक हो गए। उन्होंने खुलासा किया कि कॉकपिट में जब उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया, तब मौत सामने देखकर वे लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। कैप्टन ने कहा, जब भी मैं मुश्किल में होता हूं, हनुमान चालीसा पढ़ता हूं। उस वक्त भी मैंने वही किया। मुझे महसूस हुआ कि हनुमान जी सिर्फ भगवान ही नहीं, मेरे रक्षक भी हैं।
पीएम मोदी ने कैप्टन की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। कैप्टन मच्छार ने बताया कि हमले के बाद वे बुरी तरह घायल होकर गिर गए थे, लेकिन 11 साल के अनुभव के कारण उन्हें एहसास हो गया कि विमान नीचे की तरफ गोता (dive) लगा रहा है। गंभीर दर्द के बावजूद, वे रेंगते हुए कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचे और उसे खोला, जिससे क्रू और यात्री अंदर आकर हमलावर को काबू कर सके।
कैप्टन ने पीएम को बताया कि उस वक्त उन्हें लगा कि वे अपनी जिंदगी के अंतिम क्षणों में हैं। इसके बावजूद उन्होंने विमान को संभालने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में उन्हें जो चिकित्सा सुविधा मिली, वह बेहतरीन थी। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।
बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सवार 174 यात्रियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि विमान के नीचे जाने पर यात्रियों और अन्य क्रू सदस्यों ने सूझ-बूझ के साथ स्थिति को संभाला। विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन की मां गीता बेन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके संस्कारों ने ही उन्हें इस संकट के समय में इतना धैर्य और साहस दिया है। उन्होंने गर्व से कहा कि भारतीय दूसरों की जान लेने के बजाय, दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
#WATCH | While speaking to PM Modi, Flydubai Captain Smit Machchhar says, Whenever I am in pain, I recite Hanuman Chalisa. At that time too, I only kept reciting the Hanuman Chalisa...Today, one call from you makes me feel really proud... pic.twitter.com/Ilkn34cf9D
— ANI (@ANI) October 2, 2026
रोहित भाई ने मुझे घर बुलाया और... - 19 साल के युवा क्रिकेटर ने खोला हिटमैन के बड़े दिल का राज
गोल्डी बराड़ का खौफ, दुबई से धमकी और जेल से साजिश: दिल्ली पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश
बिग बॉस 20: सलमान खान के आने से पहले ही खेल खत्म! इन तीन कंटेस्टेंट्स ने मिलकर रीति तिवारी को घर से निकाला
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
ODI World Cup 2027 का बिगुल बजा: भारत-पाक की भिड़ंत से लेकर फाइनल तक का पूरा शेड्यूल जारी
फ्रांस में दहला Gen-Z आंदोलन: 400 स्कूल बंद, सड़कों पर आगजनी और हिंसा
उज्जैन: शाही जामा मस्जिद में मीनार ढहाते समय बड़ा हादसा, मशीन का बेल्ट टूटते ही छत गिरी
एक हिंदुस्तानी ने टाल दी 9/11 जैसी त्रासदी : कैप्टन स्मित की बहादुरी पर दुनिया फिदा
वर्ल्ड कप 2027: 10 अक्टूबर को महासंग्राम, विराट-बाबर की भिड़ंत का बनेगा आखिरी गवाह?
तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी सौगात: आज से शुरू हुई ‘वेत्री पयानम’ योजना, बस यात्रा होगी पूरी तरह मुफ्त