राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब वाकया सामने आया। प्रदर्शन के शोर-शराबे के बीच एक महिला अचानक सड़क पर लेट गई।
जब पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटने के लिए कहा, तो महिला ने एक ऐसी मांग रखी जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। महिला ने जिद पकड़ी कि उसे अभिनेता विजय थलपति को गले लगाना है, तभी वह सड़क से उठेगी।
पुलिस के साथ नोक-झोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला सड़क पर लेटी हुई साफ दिख रही है। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी जब उसे उठाने की कोशिश करती हैं, तो वह विरोध करती है। एक पुलिस अधिकारी के छूने पर वह चिल्लाकर कहती है, मुझे मत छुओ। लंबी मान-मनौव्वल के बाद अंततः महिला पुलिसकर्मियों ने उसे जबरन वहां से हटाया।
प्रदर्शन में 700 से ज्यादा हिरासत में यह घटना उस वक्त हुई जब जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शनकारी वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का विरोध कर रहे थे और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
इस विरोध प्रदर्शन में आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। इलाके में धारा 144 जैसे हालात देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था।
Blame Patriarchy for this too. pic.twitter.com/701jZcCUhV
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) September 30, 2026
जंतर-मंतर पर हंगामा: महिला सड़क पर लेटी, बोली- विजय थलपति को गले लगाना है
बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 41 टीमें तैनात
रूस जाने वाले भारतीय सावधान: रूसी सेना में भर्ती को लेकर MEA ने जारी की सख्त चेतावनी
बैन की बेड़ियाँ तोड़ परवीन का गोल्डन पंच : कैंसर से लड़ते पिता और दूध बेचती माँ, संघर्षों से निकली चैंपियन की कहानी
तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी सौगात: आज से शुरू हुई ‘वेत्री पयानम’ योजना, बस यात्रा होगी पूरी तरह मुफ्त
बहराइच के होटल में मौत का सुसाइड पैक : 9 दिनों तक कमरे में बंद रहे प्रेमी, रील बनाई और दे दी जान
Drishyam 3 Review: अजय देवगन का माइंड गेम और जयदीप अहलावत का जलवा, फैंस बोले- क्राइम थ्रिलर का किंग
ताजी बनी सड़क का मसाला ही ले उड़े लोग, वायरल वीडियो देखकर भड़के इंटरनेट यूजर्स
सोचा नहीं था ये अंतिम मुलाकात होगी , पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की मौसी का निधन
अल्टीमेट रूलर बनने का सपना देख रहे घरवालों को तेजू भैया की खुली चुनौती, बोले- बाहर तो हम ही रहेंगे