ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में महात्मा गांधी की प्रतिमा जिस बदहाल स्थिति में थी, उसने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। ताले के पीछे, धूल-धूसरित और मकड़जाल में लिपटी बापू की प्रतिमा उपेक्षा की कहानी बयां कर रही थी। लेकिन खबर दिखाए जाने के बाद अब यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
साफ हुआ परिसर, हटी गंदगी और शराब की बोतलें गांधी जयंती के अवसर पर जब प्रतिमा की यह उपेक्षित स्थिति सामने आई, तो हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में जहां पहले कचरे के ढेर और शराब की बोतलें पड़ी थीं, वहां अब पूरी तरह सफाई कर दी गई है। फर्श चमका दिया गया है और बापू की प्रतिमा को मकड़जाल व धूल से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।
गंगाजल से हुआ अभिषेक खबर का असर होते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराया और उसके बाद माल्यार्पण कर बापू को नमन किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने भी मौके पर पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान महात्मा गांधी अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
क्या अब सुरक्षित स्थान पर स्थापित होंगे बापू? सफाई के बाद तस्वीर तो बदल गई है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि क्या बापू को हमेशा इसी अंधेरी और बंद बिल्डिंग में रखा जाएगा? प्रशासन के सामने यह मांग रखी गई है कि प्रतिमा को किसी सम्मानजनक और खुले स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाए।
प्रबंधन ने दिया आश्वासन अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने इस सुझाव पर सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस संबंध में बैठक की जाएगी और बापू की प्रतिमा को अस्पताल परिसर में किसी बेहतर जगह पर सम्मान के साथ स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अब शहरवासियों को केवल सफाई के नहीं, बल्कि बापू के उचित सम्मान और पुनर्स्थापन का इंतजार है।
*ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की पुरानी पत्थर वाली बिल्डिंग में महात्मा गांधी की प्रतिमा की बदहाल स्थिति पर खबर सामने आने के बाद अब तस्वीर बदल गई है। अस्पताल प्रबंधन ने सफाई अभियान शुरू कराया, जिसके बाद कचरा, धूल, मकड़जाल और शराब की बोतलें हटाई गईं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र… pic.twitter.com/0qBiVDmJ0E
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 2, 2026
जंतर-मंतर पर भारी बवाल की तैयारी: दिल्ली में धारा 163 लागू, 11 मेट्रो स्टेशन सील
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती: CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, सादगी और राष्ट्रसेवा को बताया प्रेरणा
एक हिंदुस्तानी ने टाल दी 9/11 जैसी त्रासदी : कैप्टन स्मित की बहादुरी पर दुनिया फिदा
पंजाब बॉर्डर पर BSF का प्रहार: घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 पाकिस्तानी ढेर
क्या डर गए भाईजान? सलमान खान के सामने फैन की हुई बेइज्जती, वीडियो देख भड़के लोग
बिग बॉस 20: सलमान खान के आने से पहले ही खेल खत्म! इन तीन कंटेस्टेंट्स ने मिलकर रीति तिवारी को घर से निकाला
जंतर-मंतर पर सियासी घमासान: CEC के इस्तीफे की मांग पर AAP के 500 से अधिक नेता-कार्यकर्ता हिरासत में
एफिल टावर विवाद: BAPS को मिली क्लीन चिट, महिला कर्मचारियों को हटाने के आरोपों का सच आया सामने
यूपी की सियासत में काजू-किशमिश की एंट्री: अखिलेश और ब्रजेश पाठक के बीच ट्विटर वॉर
दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली ब्लॉकबस्टर ओपनिंग