पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर सीधा और तीखा प्रहार किया है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने CEC को वैनिश कुमार संबोधित करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से वोटरों के संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी ने अदालतों से लेकर चुनाव आयोग तक हर दरवाजे खटखटाए, लेकिन उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिली। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनकी पार्टी के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल CEC से मिलने गया, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
इम्युनिटी कानून पर तीखी नाराजगी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की कड़ी आलोचना की। इस कानून के तहत चुनाव आयुक्तों को अपने आधिकारिक कार्यों के लिए दीवानी और आपराधिक मुकदमों से विशेष सुरक्षा (इम्युनिटी) दी गई है। ममता ने सवाल किया कि संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों को ऐसी सुरक्षा क्यों दी जा रही है, जो निर्णयों पर उठने वाले सवालों से उन्हें बचाती है।
वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश का आरोप ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान विशेष रूप से उन विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए, जहां टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। उनके अनुसार, यह पूरी कवायद टीएमसी के जनाधार वाले इलाकों में वोटरों की संख्या कम करने के लिए की गई थी।
EVM जलने और राजनीतिक बदले की सियासत ममता ने हजारों EVM के जलने की घटनाओं में सीधे तौर पर बीजेपी की मिलीभगत होने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को कानूनी मुकदमों और पाबंदियों के जरिए डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके घर के बाहर हंगामा करवाकर राज्य की राजनीतिक गतिविधियों को बाधित करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
VIDEO | Delhi: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee at a press conference says, ...There is a lot of discussion about Vanish Kumar (referring to CEC Gyanesh Kumar), who is currently in charge. We have been fighting for the rights of citizens and to protect their… pic.twitter.com/yWo4ZEytiJ
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2026
हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया : कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर गर्व से गदगद हुए पीएम मोदी
जब हवा में होते हैं तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो पायलट का पुराना वीडियो हुआ वायरल
नेशनल PNG ड्राइव 3.0 का आगाज: अब 50 लाख घरों में पहुंचेगी पाइप वाली गैस, सरकार ने कसी कमर
भदोही: गर्भवती महिला को अस्पताल ने किया ‘इन्कार’, सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म; मची खलबली
एशियन गेम्स 2026: आज हॉकी का महामुकाबला , भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड के लिए जंग
नकाब पहनकर मुंबई की सड़कों पर उतरे कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके, जानें क्या है वजह
2029 तक का इंतजार नहीं, जल्द मिलेगी गुड न्यूज : ममता बनर्जी का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर बरसीं
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक: बमबारी में बच्चों-महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत
विक्रमशिला सेतु पर लगा ताला: तीन महीने के लिए बंद हुआ भागलपुर का लाइफलाइन , सरकार का बड़ा प्लान
फ्लाईदुबई कांड का हैरान करने वाला सच: स्मित मच्छार पर क्रैश एक्स से हुआ था जानलेवा हमला