एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का दबदबा कायम है। अब तक 10 गोल्ड मेडल जीतकर भारत ने अपनी धाक जमा दी है। आज एक और स्वर्ण पदक पर निशाना साधने के लिए मेंस हॉकी टीम तैयार है।
आज भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह राइवलरी हमेशा से ही रोमांच और तनाव से भरी रही है। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
भारत का अब तक का शानदार सफर लीग मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद आक्रामक रहा है। भारत ने सभी टीमों को एकतरफा अंदाज में धूल चटाई है। इंडोनेशिया को 13-1, साउथ कोरिया को 8-2, सिंगापुर को 7-0 और जापान को 2-0 से हराकर टीम ने फाइनल का टिकट पक्का किया।
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10-0 से करारी शिकस्त देकर भारतीय टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पूरी टीम इस समय अपनी लय में है और खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
कहां और कैसे देखें फ्री में? यह खिताबी मुकाबला काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां आप हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं।
यदि आप बिना किसी शुल्क के मैच देखना चाहते हैं, तो आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर इसे बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं।
भारत का पलड़ा भारी आंकड़ों पर नजर डालें तो मौजूदा समय में भारतीय टीम कहीं ज्यादा मजबूत दिख रही है। 2016 के बाद से पाकिस्तान भारत को किसी भी बड़े मुकाबले में हराने में नाकाम रहा है।
हाल ही में FIH हॉकी वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया था। वहीं, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है और उन्हें मलेशिया के खिलाफ हार का सामना भी करना पड़ा है। भारतीय टीम अपने इसी वर्चस्व को बरकरार रखते हुए आज गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी।
𝗧𝗛𝗘 𝗥𝗜𝗩𝗔𝗟𝗥𝗬 𝗥𝗘𝗧𝗨𝗥𝗡𝗦! 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
India vs Pakistan. An Asian Games semi-final. A place in the gold-medal match on the line. 🏑⚡
The unbeaten Indian Men’s Team is ready for another chapter in the storied rivalry, with everything to play for! 💪🇮🇳
⏰ 1 PM IST
Watch… pic.twitter.com/z2DBlgY9g6
शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात: मंदिर के तख्त से बांधकर दो साधुओं को जिंदा जलाने का आरोप
शतक ठोकते ही मैदान पर थिरके रोहित, 39 साल की उम्र में रचा इतिहास
# इंडिया गठबंधन की बैठक में बड़े फैसलों का ऐलान, लेकिन कई दिग्गजों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
फैक्ट चेक: EVM के खिलाफ पुराने प्रदर्शन का वीडियो हालिया बताकर वायरल, CEC के इस्तीफे की मांग से कोई संबंध नहीं
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक धमाका: वनडे में 12,000 रन पूरे, घरेलू सरजमीं पर छक्कों का डबल सेंचुरी क्लब
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: ड्रग्स माफिया से सीधी टक्कर बनी जान की दुश्मन? सामने आया पुलिस को लिखा खौफनाक लेटर
कुलदीप का छूटा कैच और कोहली की छूटी हंसी! मैदान पर दिखा मजेदार नजारा
बेहोश होने से पहले भारतीय पायलट के उस आखिरी कदम ने बचा ली 185 जानें, नेतन्याहू भी रह गए दंग
जब हवा में होते हैं तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो पायलट का पुराना वीडियो हुआ वायरल
बिना स्क्रीन वाला फिटनेस गुरु: Google ने भारत में पेश किया नया Fitbit Air, जानें क्या है खास