बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव अब मिठाई पॉलिटिक्स की चर्चाओं में है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आज (गुरुवार) जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके को यादगर बनाने के लिए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए हैं।
वायरल वीडियो से चर्चा में रसगुल्ला पावर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें टब भर-भरकर रसगुल्ले देखे जा सकते हैं। अनंत सिंह ने इन रसगुल्लों के जरिए अपने समर्थन का बड़ा सार्वजनिक प्रदर्शन किया है। नामांकन में शामिल होने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच ये मिठाइयां बांटी जाएंगी।
पार्टी लाइन से अलग, अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा दिलचस्प बात यह है कि जेडीयू ने इस सीट से मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाया है। बावजूद इसके, जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से नीरज कुमार का विरोध करने और जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया है।
सुलह की कोशिशें हुईं नाकाम जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद सुलझाने के लिए बैठकें भी की थीं, लेकिन सभी कोशिशें बेनतीजा रहीं। अनंत सिंह अपने रुख पर अड़े हुए हैं। जेडीयू नेता श्रवण कुमार का कहना है कि यह मामला पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के संज्ञान में है और उचित समय पर इसका हल निकाला जाएगा।
क्या है राजनीतिक गणित? अनंत सिंह का दावा है कि जेडीयू से उनका कोई वैचारिक मतभेद नहीं है, बल्कि यह नीरज कुमार के साथ उनका व्यक्तिगत विवाद है। पटना स्नातक सीट तीन जिलों और 26 विधानसभा क्षेत्रों में फैली हुई है, जो इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण बनाती है। बिहार की आठ विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को परिणाम आएंगे।
*बिहार MLC चुनाव-अनंत सिंह ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले, MLC चुनाव में ‘मिठाई पॉलिटिक्स’#mlcelection #anantsingh pic.twitter.com/4MWeJHSNB0
— Nurnain Ali (@nurnainali) October 1, 2026
सूरत के हीरा कारखानों में टैरिफ वॉर का साया: काम के घंटे 18 तक पहुंचे, कारीगरों का टोटा
अखिलेश यादव के साथ योगी के मंत्री की फोटो वायरल, सियासत गरमाई; राकेश सचान ने दी सफाई
2029 का पीएम उम्मीदवार कौन? ममता बनर्जी का तीखा जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप
उज्जैन: जिस 25 सेकंड के CCTV ने हिलाया शहर, कुछ ही घंटों में पलटी अपहरण की पूरी कहानी!
एशियन गेम्स 2026: भारत के 60 पदक, फिर भी गोल्ड मेडल की संख्या कम क्यों? आंकड़ों से समझें पूरी कहानी
खैरथल: स्कूल बस खराब हुई तो बच्चों को बनाया मजदूर , धक्का लगाते मासूमों का वीडियो वायरल
आसमान में 9/11 जैसा खौफ: कॉकपिट में चाकूबाजी के बाद 17,000 फीट नीचे गिरा विमान
9/11 जैसी त्रासदी को भारतीय पायलट ने टाल दिया: पीएम मोदी ने बताया कैप्टन स्मित मच्छार को असली हीरो
राज शामानी को मिला अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड 2026 , युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए मिली बड़ी पहचान
फ्लाईदुबई विमान हमला: क्या ईरान का है हाथ? नेतन्याहू ने कहा- अभी जांच जारी