दिल्ली में हुई विपक्षी इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली इस बैठक में रणनीति बनी, लेकिन बाहर निकलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान ने सबका ध्यान खींच लिया।
पीएम उम्मीदवार पर भड़कीं ममता बैठक के बाद पत्रकारों ने ममता बनर्जी से सवाल किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा—राहुल गांधी या खुद ममता? इस सवाल पर ममता पहले तो खामोश रहीं, लेकिन बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने तैश में आकर कहा, आप होंगे, आप! उनका यह तंज साफ बताता है कि फिलहाल विपक्ष इस मुद्दे पर कोई भी नाम सामने लाने के मूड में नहीं है।
चुनाव आयोग पर ममता का बड़ा हमला विपक्ष की इस बैठक में ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने उन्हें डाकू और चोर तक करार दिया। ममता का आरोप है कि देश में एक बड़ा चुनावी घोटाला हुआ है और जनता इसका परिणाम भुगत रही है।
वोट चोरी और ईवीएम जलाने का आरोप ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर राज्यों में सरकारें बनाई हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई और सबूत मिटाने के लिए ईवीएम मशीनों को जला दिया गया। बनर्जी ने चेतावनी दी है कि अगर सीईसी इस्तीफा नहीं देते हैं, तो विपक्षी दल मिलकर देशव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
गठबंधन की बदली रणनीति राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पहले के मुकाबले ममता बनर्जी अब इंडिया गठबंधन में कहीं अधिक सक्रिय और आक्रामक भूमिका में हैं। बंगाल चुनाव के बाद से ही वे न केवल गठबंधन का समर्थन कर रही हैं, बल्कि खुद भी बैठकें आयोजित करने के लिए जोर दे रही हैं। आगामी दो महीनों में गठबंधन वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ बड़े पैमाने पर रैलियां करने की तैयारी में है।
#WATCH | Delhi | When asked if Rahul Gandhi will be the PM candidate in 2029, Former West Bengal CM Mamata Banerjee chooses to remain silent. She only says, We will hold a press conference tomorrow. pic.twitter.com/YuLZwvKfNk
— ANI (@ANI) September 30, 2026
जशपुर: बिजली पोल शिफ्टिंग में लापरवाही से 2 मजदूरों की मौत, मुआवजे के लिए धरने पर बैठे परिजन
लश्कर का कातिल कमांडर फौजी मूसा ढेर: बडगाम एनकाउंटर में खत्म हुआ आतंक का बड़ा अध्याय
UNESCO की लिस्ट में भारत का दबदबा: 5 नए ऐतिहासिक स्थल शामिल, कुल संख्या 78 पर पहुंची
बिग बॉस 20: गुल्लू की कैप्टेंसी पर उठा बवाल , फिर भी कैसे बन गए दोबारा दावेदार?
कानपुर: जूही थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, प्रतिबंधित मांस मिलने पर भड़के हिंदू संगठन
डोसे के अंदर निकला मरा हुआ चूहा: देखते ही उल्टियां करने लगा शख्स, होटल का लाइसेंस सस्पेंड
यूपी चुनाव 2027: सांपनाथ-नागनाथ वाले बयान से बीजेपी की नई घेराबंदी, मायावती क्यों बनीं निशाने पर?
राज्यसभा का रण: सपा के दांव से हैरान सियासी गलियारे, धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा
ब्रिटेन की सड़कों पर गुंडागर्दी : टैक्सी ड्राइवरों के गैंग का खौफनाक वीडियो वायरल, सरेआम बरसाए डंडे
हिटमैन का विश्व रिकॉर्ड: भारत में वनडे में 200 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा