फ्लाईदुबई के बोइंग 737 MAX 8 विमान में हुए खौफनाक हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में अब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है।
ईरान कनेक्शन पर क्या बोले नेतन्याहू? एक इंटरव्यू के दौरान जब नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या इस हमले के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है, तो उन्होंने सावधानी बरतते हुए कहा, अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और फिलहाल आरोपी को-पायलट के पूरे रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जा रहा है।
नफरत से प्रेरित था हमलावर? नेतन्याहू ने कहा कि हमले के तरीके से साफ जाहिर होता है कि को-पायलट के मन में गहरी नफरत और कट्टरपंथी सोच थी। फिलहाल आरोपी को-पायलट सऊदी अरब की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थानांतरित किया जा सकता है। इजराइल ने कहा है कि वह इस जांच पर बारीकी से नजर रखेगा और यदि आवश्यकता पड़ी, तो इजराइली एजेंसियां भी इसमें शामिल होंगी।
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार: एक रियल हीरो इस हमले में विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने का श्रेय भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को जाता है। कॉकपिट में को-पायलट द्वारा चाकुओं से किए गए हमले के बावजूद, स्मित ने अद्भुत साहस दिखाया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे अन्य क्रू मेंबर्स की मदद से हमलावर को काबू में किया जा सका।
पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की सराहना कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें रियल हीरो करार देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने भी कैप्टन की सूझबूझ की तारीफ करते हुए इसे मानवीय साहस का एक बड़ा उदाहरण बताया है। 174 निर्दोष यात्रियों की जान बचाकर स्मित ने एक बड़ी हवाई दुर्घटना को होने से रोक लिया।
EXCLUSIVE: Sean Hannity presses Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu on whether Iran could be connected to the attack aboard the Israel-bound Flydubai flight.
— Fox News (@FoxNews) October 1, 2026
HANNITY: Is there any indication as of now of any Iranian involvement in this incident?
NETANYAHU: It s too… pic.twitter.com/kSAYMedmU5
मुंबई में सपनों के घर की होड़: सितंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड
बच्चों की सजगता और स्टेशन मास्टर की तत्परता: उरकुरा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
खैरागढ़: प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा, एडवर्ड पार्क में कार्रवाई के बावजूद निर्माण कार्य जारी
मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं मौसी : भाषा विवाद पर फडणवीस का दो टूक संदेश
छोले-भटूरे की दो प्लेट बनीं सबूत, पत्नी ने बीच बाजार पति की कर दी धुनाई
आसमान में मौत का साया: भारतीय पायलट की सूझबूझ से बची 174 यात्रियों की जान, कॉकपिट में हुआ था खूनी खेल
उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी राहत: अब 2027 तक मिलती रहेगी 300 रुपये की सब्सिडी
क्या 2029 में राहुल गांधी होंगे विपक्ष का चेहरा? ममता की चुप्पी ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की बेचैनी
बिहार में रफ्तार पकड़ेगा सड़क निर्माण: बक्सर-चौसा से पटना तक बदलेगी तस्वीर
कुलदीप का छूटा कैच और कोहली की छूटी हंसी! मैदान पर दिखा मजेदार नजारा