खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क में चल रहा विवादित निर्माण कार्य अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जांच समिति के सख्त यथास्थिति (Status Quo) के आदेशों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है।
कार्रवाई के 24 घंटे में फिर शुरू हुआ काम बुधवार को नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और निर्माण सामग्री जब्त की। उम्मीद थी कि प्रशासन की सख्ती के बाद काम बंद हो जाएगा, लेकिन टीम के लौटते ही मजदूरों ने फिर निर्माण शुरू कर दिया। गुरुवार को भी मौके पर निर्माण कार्य जारी रहा, जिससे प्रशासन की कार्रवाई केवल एक औपचारिकता बनकर रह गई है।
चार महीने में नींव से छज्जे तक पहुंचा निर्माण जून में जब नगर पालिका ने जांच की थी, तब केवल नींव के कॉलम खड़े थे। चार महीने के भीतर, कई बार नोटिस मिलने और टीम के दौरे के बावजूद निर्माण कार्य डीपीसी लेवल पार कर छज्जा ढलाई की स्थिति तक पहुंच गया है। यह तेजी प्रशासनिक उदासीनता या मिलीभगत की ओर इशारा करती है।
निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल जांच समिति की रिपोर्ट आने तक यथास्थिति बनाए रखने के लिए नगर पालिका ने पांच कर्मचारियों का एक विशेष दस्ता तैनात किया था। उनकी जिम्मेदारी थी कि निर्माण कार्य को पूरी तरह रोका जाए। अब जब टीम की मौजूदगी के अगले ही दिन काम फिर शुरू हो गया है, तो इस निगरानी व्यवस्था की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
एनओसी और भेदभाव को लेकर जनता में आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि दो महीने पहले प्रशासन ने सड़क किनारे लगे गरीबों के छोटे-छोटे ठेले और गुमटियों को अतिक्रमण के नाम पर जेसीबी से हटा दिया था। अब उसी इलाके में जांच के दायरे में आई जमीन पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई न होना, दोहरे रवैये को दर्शाता है। साथ ही, निर्माणकर्ताओं की एनओसी की वैधता और उसके नवीनीकरण पर भी सवाल उठ रहे हैं।
क्या अब एफआईआर होगी? नगर पालिका सीएमओ पुनीतराम वर्मा ने बुधवार को स्पष्ट कहा था कि यदि दोबारा निर्माण कार्य चालू मिला, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जाएगी। अब जब गुरुवार को भी काम चालू पाया गया है, तो देखना यह होगा कि क्या प्रशासन अपने ही आदेशों की गरिमा बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या मामला फिर फाइलों में दब जाएगा।
खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क में यथास्थिति के आदेश के बावजूद निर्माण जारी है। बुधवार को नगर पालिका और राजस्व टीम ने काम बंद कर सामग्री जब्त की। @kcgdistt #Chhattisgarh pic.twitter.com/ZbjR18mE2K
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 30, 2026
एक कचौरी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा : दिल्ली में लड़कियों के तीखे नारों ने मचाया बवाल
पंजाब से चिट्टे का होगा खात्मा: अमित शाह का ऐलान, 2029 तक नशा मुक्त होगा राज्य
बिहार बाढ़: तटबंध टूटने पर पप्पू यादव का सरकार पर तीखा वार, पूछा- मंत्री कब देंगे इस्तीफा?
INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन : 6 सूत्रीय फॉर्मूले के साथ सड़क पर उतरेगा विपक्ष
टीम इंडिया को मिला नया घातक गेंदबाज: आकिब नबी का हुआ वनडे डेब्यू
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: बाढ़ पीड़ितों को बचा रही नाव पलटी, दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत
दम है तो सामने आओ : दिल्ली में सड़क पर हथौड़ा लेकर उतरे भाजपा विधायक, आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुला मोर्चा
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुट रहा विपक्ष: मोदी सरकार के खिलाफ नई रणनीति की बिसात तैयार
15 साल तक बांधी राखी, फिर उसी से रचाई शादी: प्रयागराज में बेटी का अंतिम संस्कार कर परिवार ने तोड़े रिश्ते
राज्यसभा चुनाव के बीच वायरल तस्वीर से मची हलचल, अखिलेश यादव ने दिया करारा जवाब