टेक्सास के रहने वाले 81 साल के डॉन जॉनसन की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। जिस उम्र में लोग अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताते हैं, डॉन अपनी बीमार पत्नी जोसेफिन का इलाज कराने के लिए रोज 14-14 घंटे सड़कों पर बिता रहे थे। 57 साल से साथ निभा रहे इस जोड़े के लिए कैंसर की खबर एक वज्रपात की तरह आई थी।
नौकरी न मिलने की मजबूरी पत्नी के इलाज और घर के बढ़ते खर्चों ने डॉन की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने अमेजन और वॉलमार्ट जैसी कई जगहों पर नौकरी के लिए हाथ-पांव मारे, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण कहीं से भी काम नहीं मिला। आखिर में उन्हें एक प्राइवेट कंपनी में लॉस्ट लगेज डिलीवर करने की नौकरी मिली। डॉन कहते हैं, यही एकमात्र काम था जो मुझे करने की इजाजत मिली।
कैमरे में कैद हुई दर्दनाक हकीकत डॉन एरिन हॉवेल नाम की महिला का खोया हुआ बैग देने उनके घर पहुंचे। एरिन घर पर नहीं थीं, लेकिन उनके डोरबेल कैमरे ने सब रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 81 साल के बुजुर्ग भारी बैग को सीने से लगाकर एक-एक सीढ़ी बड़ी मुश्किल से चढ़ रहे थे। उनकी सांसें फूल रही थीं और शरीर जवाब दे रहा था।
एरिन का कदम और लोगों की दरियादिली वीडियो देखकर एरिन का दिल दहल गया। उन्होंने डॉन से बात की और उनकी आपबीती जानी। एरिन ने गोफंडमी (GoFundMe) पर एक फंडरेजर शुरू किया। देखते ही देखते दुनिया भर के लोग मदद के लिए आगे आए। अब तक इस मुहिम के जरिए ₹6.72 करोड़ (लगभग $8,00,000 से अधिक) की राशि जमा हो चुकी है।
अब मैं काम छोड़ पाऊंगा इतनी बड़ी मदद मिलने के बाद डॉन ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है अब मैं यह काम छोड़ पाऊंगा, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। वहीं उनकी पत्नी जोसेफिन का कहना है कि अनजान लोगों की दुआओं और सहयोग ने उन्हें मानसिक रूप से लड़ने की नई हिम्मत दी है।
डॉन की यह कहानी दिखाती है कि इंसानियत अभी भी जिंदा है। हालांकि, यह सवाल भी छोड़ जाती है कि क्या एक विकसित समाज में 81 साल के बुजुर्ग को अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए इस कदर संघर्ष करना चाहिए? फिलहाल, यह जोड़ा अब अपनी बची हुई जिंदगी सुकून से बिताने के लिए तैयार है।
Donald Johnson is 81. He has driven over 200,000 miles delivering lost luggage as his wife Josephine has cancer & he needs to pay her medical bills.
— Pat Fuller #KeeperOfTheFlame 🔥 🟧🟦☮️ (@bannerite) September 24, 2026
“It’s the only job that will hire me.”
Vote blue for a country where 81-year-olds get to care for their wives. #BlueWaveIn40Days pic.twitter.com/3fjMhLtBDj
जब हम सब सफल होंगे, तभी भारत सफल होगा : किरेन रिजिजू का बड़ा संदेश
कॉकपिट में खूनी जंग और 30 हजार फीट से गोता: बाल-बाल बची 180 यात्रियों की जान
IND vs WI: इन 4 गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन बना टीम इंडिया के लिए सिरदर्द, वनडे टीम से बाहर होने का खतरा
पायलट की एक गलती, दहल गया आसमान: तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुट रहा विपक्ष: मोदी सरकार के खिलाफ नई रणनीति की बिसात तैयार
बेगूसराय रेप कांड पर शायना एनसी का तीखा हमला: इसे डिजिटल मर्डर बताकर मांगी मौत की सजा
क्या बाजार में मिल रहे हैं प्लास्टिक के अंडे? FSSAI ने बताया सच और परखने का आसान तरीका
बेंगलुरु में ऑटो चालक की गुंडागर्दी: दो युवतियों के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
सौरभ राजपूत ब्लू ड्रम मर्डर केस : मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर सबकी निगाहें
यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा ने बिछाई बिसात, भाजपा की चुप्पी के पीछे क्या है बड़ा प्लान?