दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमान में उड़ते विमान के भीतर अप्रत्याशित हालात पैदा हो गए। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों का खुशी से झूमना और तालियां बजाना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विमान के भीतर स्थिति तब बिगड़ी जब कॉकपिट से 7500 कोड एक्टिवेट हुआ। विमानन (Aviation) की भाषा में यह कोड हाइजैकिंग या विमान में किसी गैरकानूनी दखल का संकेत होता है। अलर्ट मिलते ही इजरायली सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और एहतियात के तौर पर लड़ाकू विमानों को भी निगरानी के लिए भेजा गया। विमान को तुरंत सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट किया गया।
इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में कॉकपिट के भीतर हुई एक कथित हिंसक झड़प रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलटों के बीच विमान के कंट्रोल को लेकर विवाद हुआ था। एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने दावा किया कि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, वरना एक बड़ी हवाई दुर्घटना हो सकती थी। यात्रियों और फ्लाइट स्टाफ की सूझबूझ ने हालात को और अधिक बिगड़ने से बचा लिया।
लैंडिंग के बाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री ताली बजाते और राहत की सांस लेते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इन तालियों के पीछे का खौफ महसूस किया जा सकता है। वहीं, लोग विमान स्टाफ और यात्रियों के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फ्लाईदुबई ने इस पूरे मामले पर फिलहाल संक्षिप्त बयान जारी किया है। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि फ्लाइट में एक घटना हुई थी, जिसके बाद विमान को तबुक में सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। हालांकि, कॉकपिट में वास्तव में क्या हुआ, इसका असली सच विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल, यह घटना विमानन जगत में सुरक्षा मानकों पर नए सिरे से चर्चा छेड़ गई है।
🔴 The FlyDubai plane after it landed in Saudi Arabia
— Kosher (@koshercockney) September 30, 2026
The co-pilot has been reported to be from Oman, where he attacked the captain and tried to crash the plane
Israeli passengers and flight staff managed to stop the situation stopping a huge disaster
Israelis are incredible. pic.twitter.com/8BN4z36QJb
अरब सागर में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
हज़ारों फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट बना जंग का मैदान: सुरक्षित लैंडिंग के बाद तालियों से गूंजा विमान
राहुल गांधी की आतंकी कसाब से तुलना: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस का एक्शन
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: फॉर्म-6 से हटाया विवादित Annexure-D , नए मतदाताओं को बड़ी राहत
शुभमन गिल का महाविस्फोट: वनडे में जड़ा दूसरा दोहरा शतक, तोड़ा ईशान किशन का रिकॉर्ड
अब प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं: दिल्ली में बदले GRAP के नियम, पहले चरण से ही सख्ती
CAFE-III नियम: 2027 से बदल जाएगी आपकी कार, जानिए नई गाइडलाइन्स का आपकी जेब पर असर
एशियन गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, अब तक झोली में 54 पदक
पेरिस से मुंबई लौटीं ऐश्वर्या राय: फैंस के साथ सादगी भरा अंदाज देख लोग हुए फिदा!
कानपुर: जूही थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, प्रतिबंधित मांस मिलने पर भड़के हिंदू संगठन