मेरठ का बहुचर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड आज एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार, 30 सितंबर को मेरठ जिला जज की अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। करीब 13 महीने लंबी चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या अदालत मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी पाती है या नहीं।
क्या है मामला? फरवरी 2025 में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत लंदन से मेरठ लौटे थे। आरोप है कि 3 मार्च 2025 को साजिश के तहत सौरभ को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया गया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव के टुकड़े कर उन्हें सीमेंट से भरे एक बड़े नीले ड्रम में सील कर दिया गया। ये नीला ड्रम ही इस पूरे मामले का सबसे बड़ा सबूत साबित हुआ।
कैसे हुआ खुलासा? हत्या के अगले ही दिन, 4 मार्च को आरोपी मुस्कान अपनी बेटी को मायके छोड़कर प्रेमी साहिल के साथ शिमला घूमने निकल गई थी। इस दौरान सौरभ के फोन से संदेश भेजकर परिवार को गुमराह किया गया। 17 मार्च 2025 को जब सच्चाई सामने आई, तो पुलिस ने घर से ड्रम बरामद किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
126 पेशियां और 22 गवाह पिछले 13 महीनों में इस मामले की कुल 126 पेशियां हुईं। अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाह पेश किए गए, जिनमें सौरभ के परिवार के सदस्य, दोस्त और वे दुकानदार शामिल थे जिनसे ड्रम, सीमेंट, चाकू और नशीली दवाएं खरीदी गई थीं। अभियोजन ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों (Circumstantial Evidence) के आधार पर दोनों आरोपियों के लिए मृत्युदंड (Death Penalty) की मांग की है।
आज तय होगी सजा की दिशा 17 सितंबर को मामले में अंतिम बहस पूरी हो चुकी है। यदि आज अदालत मुस्कान और साहिल को दोषी करार देती है, तो इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई की जाएगी। 545 दिनों की लंबी कानूनी जद्दोजहद के बाद, आज का फैसला न केवल सौरभ के परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए काफी मायने रखता है।
*नीले ड्रम वाली मुस्कान की क़िस्मत का फ़ैसला आज होगा ।
— Kaun_Prashant Nehra (@parshant_nehra) September 30, 2026
उत्तर प्रदेश में देश के बेहद चर्चित नीले ड्रम मर्डर केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला, मेरठ में मुस्कान ने कथित तौर पर बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी, इसके बाद शव को नीले ड्रम में सीमेंट से पैक कर… pic.twitter.com/92cKi5GINw
INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वॉर , नेताओं के खिलाफ लगे आपत्तिजनक होर्डिंग
यूपी में मानसून की विदाई की आहट: 5 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ, कोई चेतावनी नहीं
राजधानी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भव्य झांकियों का किया स्वागत
सऊदी अरब की सुरक्षा का अंतिम रक्षक बना पाकिस्तान, सैन्य समझौते से बदले खाड़ी के समीकरण
समुद्र में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक: 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
अरब सागर में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
क्या दुनिया पर मंडरा रहा है 4F संकट? विदेश मंत्री जयशंकर की चेतावनी के बाद छिड़ी सियासी बहस
उरकुरा स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला पल: स्टेशन मास्टर ने चलती ट्रेन के सामने से महिला को खींचा
दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान 2026-27 : अब पुराने वाहनों की नो-एंट्री और दफ्तरों के समय में बदलाव
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में गोल्डन निशाने से भारत का ऐतिहासिक धमाका, चीन को दी मात