गुड़गांव: देश के हर शहर की सबसे बड़ी चुनौती सफाई व्यवस्था है। गंदगी से जूझते शहरों के बीच, गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने एक नया प्रयोग किया है। शहर की सड़कों को साफ करने के लिए अब आधुनिक मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। हाल ही में इन मशीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
क्या है यह ऑटोमैटिक मशीन? ये मशीनें दिखने में काफी बड़ी हैं और इन्हें गारबेज क्लीनिंग मशीन नाम दिया गया है। इनका दावा है कि ये सड़क पर बिखरे कागज से लेकर धूल तक को आसानी से साफ कर सकती हैं। इन मशीनों को चलाने के लिए सफाईकर्मियों की मदद ली जा रही है। कर्मचारी या तो मशीन पर खड़े होकर इसे चला सकते हैं या फिर इसके हैंडल को पकड़कर सड़क की सफाई कर सकते हैं।
वीडियो में क्या दिखा? वायरल वीडियो में एक छोटी गाड़ी के आकार की मशीन दिखाई दे रही है, जिसे सफाईकर्मी सड़क पर चला रहे हैं। वीडियो में कर्मचारी मशीन के आगे लगे सफाई वाले हिस्से को हाथ से नियंत्रित करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। मशीन में आगे बढ़ने के लिए एक हैंडल और खड़े होने की जगह भी दी गई है। हालांकि, इसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि यह पारंपरिक झाड़ू के मुकाबले ज्यादा प्रभावी या आसान है।
लोगों का फूटा गुस्सा और हंसी वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस प्रयोग की जमकर खिंचाई शुरू कर दी है। ज्यादातर लोग इसे दिखावा बता रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, किसी ने पुराने ऑटो रिक्शा को वैक्यूम क्लीनर बना दिया है।
वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि इसे ऑटोमैटिक क्यों कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें पूरी मेहनत तो सफाईकर्मी की ही लग रही है। कुछ लोगों ने इस पर सिस्टम की लापरवाही का आरोप लगाते हुए लिखा कि शायद किसी भ्रष्ट अधिकारी के कहने पर ही इन बेकार मशीनों को ऑर्डर किया गया होगा।
फिलहाल, इस मशीन के जरिए सफाई का यह नया तरीका फिलहाल दावों से ज्यादा आलोचनाओं में घिरा हुआ है।
*🚨 Gurugram Municipality has introduced an Automatic Garbage Cleaning Machine to help keep the city’s streets clean. 🙏 pic.twitter.com/STaFNCOBtb
— Gems (@gemsofbabus_) September 28, 2026
ACC अध्यक्ष पद से मोहसिन नकवी की विदाई तय? रोटेशन नीति और बीसीसीआई की ना बनी बड़ी बाधा
एशियन गेम्स क्रिकेट: फाइनल में बारिश हुई तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियम
चुनाव से पहले इजरायल पर मंडराया हमले का खतरा, नेतन्याहू ने दुश्मनों को दी सख्त चेतावनी
बलूच विद्रोह में नई हलचल: महिला ब्रिगेड KAAD का खौफनाक डेब्यू , 9 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा
भारत-US ट्रेड डील में देरी क्यों? जयशंकर ने आतंकवाद पर अमेरिका को आईना दिखाया
# कल का मौसम: किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां मिलेगी राहत? IMD का ताजा अपडेट
IIT-IIM से सीधे जनता की अदालत तक: क्या यूपी की सियासत बदलेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल?
यात्रियों की एक लापरवाही, रेलवे कर्मचारी की जान पर भारी: चेन पुलिंग का डरावना वीडियो वायरल
भारत-अमेरिका रिश्तों में क्यों दरार? जयशंकर ने खोली आतंकवाद और व्यापार की गांठ
नमो भारत का नया ट्रिप पास: अब सफर होगा सस्ता और झंझट मुक्त