एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। भारत अब तक 5 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुका है, लेकिन मेंस क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए यह टूर्नामेंट अब तक निराशाजनक रहा है। बारिश के कारण लगातार चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले धुल गए, जिसमें टॉस तक नहीं हो सका।
बारिश के चलते भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने बिना एक भी गेंद खेले सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसका आधार उनकी रैंकिंग को बनाया गया है। यह फैसला विवादों में है क्योंकि अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग जैसी टीमों ने ग्रुप स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इन टीमों के पास उलटफेर करने का मौका था, लेकिन खराब मौसम ने उनसे यह अवसर छीन लिया।
एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल बारिश से धुल गया था, तब बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड दिया गया था। लेकिन इस बार नियम बदल दिए गए हैं।
अब यदि फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा और दोनों को गोल्ड मेडल मिलेगा। हालांकि, एक शर्त यह भी है कि यदि मैच में कम से कम 5-5 ओवर का खेल मुमकिन हो पाता है, तो डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के आधार पर नतीजा निकाला जाएगा।
सेमीफाइनल की जंग अब पूरी तरह तय हो चुकी है। 1 अक्टूबर को होने वाले पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।
दोनों मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। हालांकि, इन मैचों पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। रैंकिंग बेहतर होने के कारण, यदि सेमीफाइनल मैच बारिश से धुलते हैं, तो भारत और पाकिस्तान की टीमें सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी। 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।
Rain, smiles, and mutual respect 🌧️🤝
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
🎥 Special moments of friendship from Nagoya 💙#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/80rHcSNSYD
13 साल बाद ओटीटी पर आई राजकुमार राव की शाहिद , राइटर ने पूछा- इतनी देरी क्यों?
LPU बवाल: तलवारें लहराती भीड़ और दुकानों में लूटपाट, वायरल वीडियो ने बढ़ाई पहेली
एशियन गेम्स 2026: विथ्या रामराज ने 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, भारत के पदकों का आंकड़ा 41 के पार
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे: बुंदेलखंड की नई लाइफलाइन, अब दिल्ली तक का सफर होगा और भी तेज़
वो मार देगा तो मार देगा, तुम्हें क्या : प्रेमी के साथ गई छात्रा की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड हिरासत में
रिश्वत लेते पकड़ी गईं SHO का बेशर्म अंदाज: बोलीं- उतार-चढ़ाव तो चलते रहते हैं
भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल: बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए रद्द होने पर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
विराट कोहली ने चुना अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज , सचिन-द्रविड़ को जगह पर धोनी को किया नजरअंदाज
जयपुर का शर्मनाक वीडियो: तेज आवाज में बज रहे भजनों से नाराज युवक ने पुजारी को पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
म्यांमार बॉर्डर से भारत तक सक्रिय तूफानी सिस्टम: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें क्या है IMD का अलर्ट