दिल्ली: राजधानी के जंतर-मंतर पर आज भारी गहमागहमी देखने को मिली। मॉनिटरिंग कमिटी ऑफ इंडियन मुस्लिम्स (MCIM) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में देशभर में मस्जिदों के ध्वस्तीकरण और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाई गई।
पुलिस की कार्रवाई और हिरासत दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और विपक्षी दलों के नेता जंतर-मंतर पहुंचे। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर जमात-ए-इस्लामी हिंद के दफ्तर के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विपक्ष का तीखा हमला प्रदर्शन में शामिल समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे, जब तक हमें इंसाफ नहीं मिल जाता। वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इस मुद्दे पर समर्थन जताया और धर्मनिरपेक्ष ताकतों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की थी।
वोटर लिस्ट में धांधली के गंभीर आरोप प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कमेटी के नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सोची-समझी साजिश के तहत मुस्लिम और विपक्षी समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।
अधिकारों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगों पर जोर दिया। पहला, देश में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना फौरन बंद हो। दूसरा, अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। उनका आरोप है कि देश में साझी संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
फिलहाल जंतर-मंतर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
#WATCH | Delhi | Members of the Monitoring Committee of Indian Muslims (MCIM) were detained by the police during the protest on various issues, including the Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar, at Jantar Mantar
— ANI (@ANI) September 29, 2026
Samajwadi Party MP Zia Ur Rehman Barq says, We will… pic.twitter.com/y7qyCz2Nyv
आसमान में गर्जना करेगा अमेरिका का ब्रह्मास्त्र : पहली बार भारत पहुंचा F-35A फाइटर जेट
एशियन गेम्स 2026: हॉकी के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, सेमीफाइनल में आर-पार की जंग
मुझे कुछ महसूस हो रहा है... : रोहित शर्मा का विराट कोहली पर बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात
महिलाओं को कैद करना सुरक्षा नहीं, यह पितृसत्तात्मक सोच है : राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार
IAS का पद छोड़ अब सियासत में उतरेंगी दिव्या मित्तल: बोलीं- किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ मिलकर बदलूंगी राजनीति
एस्सार ग्रुप का बड़ा दांव: अमेरिका में 15 अरब डॉलर से बनेगा सबसे बड़ा स्टील प्लांट
साजिश के तहत काटे जा रहे वोट... : CWC बैठक में खड़गे ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, रखीं 5 मांगें
FBI की टॉप-10 वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, अब बचना नामुमकिन; गिरफ्तारी पर 9.6 करोड़ का इनाम
मयूर विहार से एम्स अब सिर्फ 15 मिनट में: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 का उद्घाटन
SpaceX की ऐतिहासिक कामयाबी: स्टारशिप ने पहली बार हासिल की ऑर्बिट, इंटरनेट की दुनिया बदलेगा V3