अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय अंडरवर्ल्ड और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (सतिंदरजीत सिंह) को आधिकारिक तौर पर एफबीआई की टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया गया है।
इनाम की भारी-भरकम राशि एजेंसी ने गोल्डी बराड़ के बारे में पक्की खबर देने वाले को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9.6 करोड़ रुपये) का इनाम देने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि बराड़ इस वक्त अमेरिका में ही कहीं छिपा बैठा है। उस पर हत्या की साजिश, फिरौती, और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर संघीय आरोप हैं।
बिश्नोई गैंग का मास्टरमाइंड FBI के अनुसार, गोल्डी बराड़ उत्तरी अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क का मुख्य संचालक है। यह गिरोह अमेरिका और कनाडा में हत्या, गोलीबारी, अपहरण और ड्रग तस्करी जैसी वारदातों में लिप्त है। एफबीआई के लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के प्रभारी पैट्रिक ग्रैंडी ने कहा कि बराड़ को गिरफ्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सूची में 543वां अपराधी गोल्डी बराड़ अब इस कुख्यात लिस्ट में शामिल होने वाला 543वां क्रिमिनल बन गया है। इस सूची में दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी और अपराधी शामिल होते हैं। एफबीआई का कहना है कि अब बराड़ की तस्वीर और पहचान से जुड़ी जानकारी को वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक किया जाएगा, जिससे उसका कहीं भी छिपना नामुमकिन हो गया है।
ऑपरेशन हार्ड बॉल का दबाव गोल्डी बराड़ पर यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल का हिस्सा है। यह अमेरिका और कनाडा की एजेंसियों का एक साझा अभियान है, जिसका लक्ष्य उत्तरी अमेरिका में सक्रिय तीन बड़े क्राइम ग्रुप्स—लॉरेंस बिश्नोई गैंग, ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप और भगवानपुरिया गैंग—को पूरी तरह खत्म करना है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक दर्जनों गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्यों निशाने पर है बिश्नोई नेटवर्क? अमेरिकी और कनाडाई एजेंसियों की सख्ती के पीछे जून 2023 में कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला भी एक बड़ी वजह है। बिश्नोई गैंग पर इस घटना में सीधे तौर पर शामिल होने के आरोप हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने स्पष्ट किया है कि टारगेट किलिंग और ड्रग तस्करी के जरिए जिंदगियां तबाह करने वाले इस नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।
A man wanted for a variety of federal violations—including murder, extortion, and drug distribution—has been added to the FBI’s Ten Most Wanted Fugitives list.
— FBI Los Angeles (@FBILosAngeles) September 28, 2026
Satinderjeet Singh (also known as Goldy Brar, among other aliases) is wanted for his alleged involvement in the… pic.twitter.com/AUyxi6vJFR
PoK में बगावत की आग: LoC खोलने की मांग के साथ सड़कों पर उतरे 25 हजार लोग, पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी
विराट कोहली का नया अवतार : आलोचनाओं के दौर से 15 हजार रनों की शिखर तक का सफर
नागपुर में फसल नुकसान सर्वे का 7 दिन का अल्टीमेटम: जिलाधिकारी बोले- कोई किसान न छूटे
27 सितंबर 2026: वनडे क्रिकेट का रन-उत्सव , जब 24 घंटे में बने 6 शतक और हिल गया रिकॉर्ड बुक
उज्जैन की शाही मस्जिद पर मचा बवाल: आधी रात का पहरा और बुलडोजर का साया
एशियन गेम्स: शूटिंग रेंज में भारत का जलवा, ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर मेडल
नेपाल में कुदरत का क़हर: देखते ही देखते ढह गया पूरा पहाड़, मची अफरा-तफरी
दिल्ली के कारोबारियों के लिए बड़ी राहत: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया उद्योग मित्र पोर्टल
मिशन रोजगार: यूपी के 1,375 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
PoK में बगावत की आग: LoC के पास जुटे 25 हजार लोग, भारत में शामिल होने की मांग से पाकिस्तान में खलबली