क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड्स बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन 27 सितंबर 2026 का दिन हमेशा के लिए अमर हो गया। वनडे क्रिकेट के 50 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब सिंगल डे में दुनिया के अलग-अलग कोनों में 6 शतक लगे। फैंस इसे एब्सोल्यूट सिनेमा और रन-फेस्ट सुपर संडे का नाम दे रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में रनों की बारिश हुई। वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रन बनाकर नींव रखी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया। कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक 110 रनों की पारी खेली, तो वहीं विराट कोहली ने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेलकर महफिल लूट ली। इस मैच में कुल 3 शतक लगे।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने शानदार 103 रन बनाए। उनका साथ देते हुए किलर मिलर यानी डेविड मिलर ने 93 गेंदों में 142 रनों की नाबाद पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इस मैच में मेजबान टीम ने 2 शतक के दम पर 365 रन का पहाड़ खड़ा किया।
दिन का छठा और अंतिम शतक लंदन के द ओवल से आया। इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने श्रीलंकाई आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए 126 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 355 रन बनाए और श्रीलंका को 223 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी।
सांख्यिकी के नजरिए से देखें तो इससे पहले एक दिन में अधिकतम 5 शतक लगने का रिकॉर्ड था, जो अक्सर वर्ल्ड कप के दिनों में बनता था। लेकिन द्विपक्षीय सीरीज के दौरान एशिया, अफ्रीका और यूरोप के अलग-अलग मैदानों पर एक ही दिन में 6 शतकों का लगना क्रिकेट के लिए एक चमत्कारिक घटना है।
T20 के युग में वनडे क्रिकेट के भविष्य पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन 27 सितंबर 2026 ने साबित कर दिया कि वनडे का रोमांच आज भी बेजोड़ है। बल्लेबाजों की निडर सोच, आधुनिक पिचों का मिजाज और अटैकिंग अप्रोच ने साबित कर दिया कि जब बल्लेबाज फॉर्म में हों, तो रिकॉर्ड बुक के पन्ने भी कम पड़ जाते हैं। यह सुपर संडे आने वाली कई पीढ़ियों तक क्रिकेट प्रेमियों की यादों में ताजा रहेगा।
Stood tall and delivered 🫡
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Captain Shubman Gill was in his element tonight ✨
Relive his knock ▶️ https://t.co/t88ypjqOFt #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/gLnp2FXFsz
फरीदाबाद: 200 फीट गहरे बोरवेल में गई 3 साल की मासूम की जान, 10 घंटे चला रेस्क्यू बेअसर
तमिलनाडु: CM विजय की गोल्ड रिंग स्कीम पर सियासी घमासान, बीजेपी नेता ने तारीफ के साथ जताई भ्रष्टाचार की शंका
उज्जैन की शाही मस्जिद पर मचा बवाल: आधी रात का पहरा और बुलडोजर का साया
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध : 1 नवंबर से पार्किंग चार्ज दोगुना, PUC के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
तिलक नगर थप्पड़ कांड : सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री और युवक के बीच विवाद, मचा सियासी घमासान
वाराणसी: पंखे के गोदाम में लगी भीषण आग, केमिकल ड्रमों के धमाकों से दहला इलाका
3 दिन की बैंक हड़ताल टली: देर रात की मीटिंग में क्या निकला हल? जानें 5-डे वर्किंग और बोनस का पूरा अपडेट
मेरठ में स्टंटबाजी का खौफनाक वीडियो: एक बाइक पर 6 छात्र, पुलिस ने ठोका 25,000 का जुर्माना
फिल्मी स्टाइल में 40 KM तक दौड़ी SUV की छत पर लटका पुलिसकर्मी, तस्करों को पकड़ने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल