अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो बिना किसी चिंता के बैंक जा सकते हैं। 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को आखिरी वक्त पर टाल दिया गया है। रविवार देर रात इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई मैराथन बैठक के बाद यह राहत भरी खबर सामने आई।
हड़ताल को रोकने का फैसला रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई बैठक के बाद लिया गया। बैंक प्रबंधन (IBA) और कर्मचारी यूनियनों (UFBU) के साझा मंच के बीच हुई इस चर्चा में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक बातचीत हुई। प्रबंधन ने मांगों पर विचार करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद यूनियनों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।
बैंक कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग हफ्ते में 5 दिन काम करने की है। वर्तमान में बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी होती है। यूनियन हर शनिवार को छुट्टी चाहती है। हालांकि, वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सरकार ने इसे लेकर कोई पक्का वादा नहीं किया था। अब नई कमेटी सभी पक्षों से बात कर ऐसा रास्ता तलाशेगी जिससे ग्राहकों की सुविधा बनी रहे और कर्मचारियों की मांग पर भी विचार हो सके।
हड़ताल का एक बड़ा कारण स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू बोनस का नया नियम था, जिसके तहत 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव मिलता है। बैंक यूनियन इस नियम को लेकर असहज थीं। अब सहमति बनी है कि सरकार के पास कोई भी नया प्रस्ताव भेजने से पहले मैनेजमेंट यूनियनों के साथ इस पर चर्चा करेगा।
हड़ताल की संभावना को देखते हुए वित्त मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट था। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पहली बार बैंकों को रविवार के दिन भी खोलने का निर्देश दिया था ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इससे पहले 2016 की नोटबंदी के समय रविवार को बैंक खुले थे।
इस प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी काफी बड़े पैमाने पर थी। देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें (AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC) इसमें शामिल थीं, जिनसे बैंकिंग सेक्टर के 90% से ज्यादा कर्मचारी जुड़े हैं। इनका साथ आना सरकार और प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती था जिसे फिलहाल बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है।
हड़ताल टलने से सबसे बड़ी राहत आम जनता और कारोबारियों को मिली है, क्योंकि यह समय हाफ-ईयरली क्लोजिंग (छमाही लेखा-जोखा) के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। हड़ताल होने की स्थिति में कैश जमा करने, चेक क्लियरेंस और लोन भुगतान जैसे जरूरी काम पूरी तरह अटक सकते थे। अब सोमवार से बैंकों में कामकाज सामान्य गति से जारी रहेगा।
Bank strike deferred after the meeting between the Indian Banks Association (IBA) and the United Forum of Bank Unions (UFBU) tonight. pic.twitter.com/SPJUwp63p2
— ANI (@ANI) September 27, 2026
कुल्लू में NCB का बड़ा प्रहार: 61 एकड़ में फैली अवैध गांजा की खेती तहस-नहस
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: सड़क चौड़ीकरण पर मचा बवाल, ओवैसी और इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार को घेरा
मेरठ में स्टंटबाजी का खौफनाक वीडियो: एक बाइक पर 6 छात्र, पुलिस ने ठोका 25,000 का जुर्माना
फरीदाबाद: 250 फुट गहरे बोरवेल का काल बनी 3 साल की मासूम, 10 घंटे के संघर्ष के बाद भी नहीं बची जान
एशियन गेम्स 2026: एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में रचा इतिहास, मात्र 2 सेंटीमीटर से चूका गोल्ड
विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में विराट धमाका, 15 हजार रनों का जादुई आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
हापुड़ का चटनी संग्राम : ब्रेड पकौड़े के साथ गलत चटनी मिली तो सरेबाजार फटे कपड़े, जमकर चले लात-घूंसे
हापुड़ में बागपत वॉर का पार्ट-2: समोसे की दुकान पर चले लाठी-डंडे और करछी, सड़क बनी अखाड़ा
मानसून की विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मौसम: 18 राज्यों में भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन पर रोक: मुंबई पुलिस ने बताई कानूनी मजबूरी