मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराने की योजना ने सियासी पारा गरमा दिया है। इस कार्रवाई का स्थानीय स्तर पर कड़ा विरोध हो रहा है, जिसके बाद अब मुस्लिम नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
ओवैसी का हमला: मस्जिदों को छीना जा रहा है एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, मैं उज्जैन की अवाम को सलाम करता हूं जो शाही मस्जिद बचाने के लिए डटी है। आप इस तरह मस्जिदों को शहीद नहीं कर सकते।
ओवैसी ने केंद्र के नए वक्फ संशोधन कानून पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसका मकसद वक्फ को बचाना नहीं, बल्कि कलेक्टर और सरकार को शक्तियां देकर दरगाहों और मस्जिदों को मुसलमानों से छीनना है।
इमरान प्रतापगढ़ी बोले- नफरत की पराकाष्ठा कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे 600 साल पुरानी धरोहर के साथ खिलवाड़ बताया और कहा, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर ऐतिहासिक मस्जिद को तोड़ना नफरत की पराकाष्ठा है।
प्रतापगढ़ी के अनुसार, जब मामला न्यायालय में लंबित है, तो प्रशासन द्वारा की जा रही घेराबंदी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशासन को जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सड़क के लिए दूसरी तरफ से जमीन अधिग्रहित करनी चाहिए।
तनाव और पत्थरबाजी: पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले मस्जिद के पास स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। भीड़ ने इस दौरान पत्थरबाजी की, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
फिलहाल, एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखी है ताकि कानून-व्यवस्था बिगड़ने न पाए।
*मैं उज्जैन की अवाम को सलाम करता हूँ, जो Shahi Masjid बचाने के लिए Peaceful Protest कर रही है। pic.twitter.com/2UR6y2CtT8
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 27, 2026
विराट कोहली की आतिशी पारी: रिकॉर्ड्स को दरकिनार कर टीम के लिए खेलने पर बोले किंग
फरीदाबाद: 10 घंटे की जंग में जीती जिंदगी, बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई 3 साल की मासूम
एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और किसके खिलाफ होगा महामुकाबला
हापुड़ का चटनी संग्राम : ब्रेड पकौड़े के साथ गलत चटनी मिली तो सरेबाजार फटे कपड़े, जमकर चले लात-घूंसे
IND vs WI: सीरीज सील करने के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा दूसरा वनडे
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का धमाका: शतक जड़कर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, फैंस को दिया जीवन का सक्सेस मंत्र
फरीदाबाद: 250 फुट गहरे बोरवेल का काल बनी 3 साल की मासूम, 10 घंटे के संघर्ष के बाद भी नहीं बची जान
LPU में बवाल: छात्रा के वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एशियन गेम्स: बारिश बनी भारत के लिए लकी , बिना एक गेंद फेंके सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
एशियन गेम्स 2026: कुराश में इतिहास रचने वाली पिंकी बलहारा कौन हैं? संघर्ष और कामयाबी की कहानी