एशियन गेम्स-2026 में भारत को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। भारतीय खिलाड़ी पिंकी बलहारा ने कुराश में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस मेडल के साथ ही उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला पिंकी कुराश में एशियन गेम्स के दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने जकार्ता में 2018 एशियन गेम्स में 52 किलोग्राम भारवर्ग में मेडल जीता था। इस बार उन्होंने 78 किलोग्राम भारवर्ग में यह कारनामा कर दिखाया है।
चोट के बावजूद नहीं मानी हार सेमीफाइनल मुकाबले में पिंकी का सामना साउथ कोरिया की सुमिन मो से हुआ, जहाँ उन्हें 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। अपनी हार के बाद पिंकी ने बताया कि वह घुटने की चोट से जूझ रही थीं। क्वार्टर फाइनल के दौरान ही उन्हें चोट लगी थी, जिसका फायदा उठाकर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने उनके घुटने पर लगातार निशाना साधा और उन्हें पेनल्टी पर हार मिली।
9 साल की उम्र से शुरू हुआ था सफर दिल्ली के नेब सराय की रहने वाली पिंकी के खेल का सफर महज 9 साल की उम्र में शुरू हो गया था। वह मुनिरका स्थित बाबा गंगा नाथ जूडो और कुराश अकादमी में ट्रेनिंग लेती हैं, जिसे उनके मामा और प्रसिद्ध कोच समुंदर टोकस संचालित करते हैं। कोच का मार्गदर्शन ही पिंकी की सफलता का मुख्य आधार रहा है।
क्या होता है कुराश खेल? कुराश मध्य एशिया, विशेषकर उज्बेकिस्तान की एक प्राचीन मार्शल आर्ट विधा है। इसमें दो खिलाड़ी एक-दूसरे को जमीन पर गिराने की कोशिश करते हैं। पीठ के बल गिराने पर खिलाड़ी को तुरंत जीत मिल जाती है, जबकि साइड या पेट के बल गिराने पर अंक मिलते हैं। अंत में अधिक अंक प्राप्त करने वाला खिलाड़ी विजेता घोषित किया जाता है।
Heartiest congratulations to Esha Singh on winning the Silver Medal in the Women’s 25m Pistol Individual event at the #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/YrT3cE2rmq
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 28, 2026
एआईआईबी बैठक: कतर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, वैश्विक निवेश और भारत के लिए क्यों है यह दौरा खास?
जमशेदपुर में पुलिस की लाठी पर सियासी बवाल: बाबूलाल मरांडी बोले- जनता को सुरक्षा चाहिए, लाठी नहीं
फरीदाबाद: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम, रात भर चली सांसें थाम देने वाली जंग
एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और किसके खिलाफ होगा महामुकाबला
बदायूं में जमुई जैसा खौफनाक कांड: जंगल में प्रेमी जोड़े को बंधक बना मारपीट, छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल
आसमान की ओर खिंचता दिखा गंगा का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर , देखें वायरल वीडियो
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास हिंसक झड़प: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए
बदायूं में दरिंदगी: जंगल में प्रेमी जोड़े को घेरा, छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो, छीने पैसे
एशियन गेम्स: बारिश बनी भारत के लिए लकी , बिना एक गेंद फेंके सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
छठ और दिवाली की भीड़: रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें अपना रूट और टाइम-टेबल