दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में इन दिनों एक शार्क ने हलचल मचा रखी है। आम तौर पर खुले समुद्र में रहने वाली यह शार्क पिछले 12 दिनों से शहर की एक कृत्रिम नहर में डेरा जमाए हुए है। लोगों ने इसे प्यार से बुकांग-ई नाम दिया है और अब यह सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक चर्चा का विषय बनी हुई है।
बुसान की नई स्टार यह शार्क पहली बार 18 सितंबर को बुसान के नॉर्थ पोर्ट इलाके के एक वॉटरफ्रंट पार्क में दिखाई दी थी। नहर की संकरी जगह में तैरती इस शार्क को देखने के लिए अब तक करीब 6 लाख लोग पहुंच चुके हैं। स्थानीय प्रशासन इसे शहर का एक अनोखा आकर्षण बता रहा है, लेकिन स्थिति अब चिंताजनक हो गई है।
क्यों उमड़ रही है भीड़? समुद्र की गहराइयों में रहने वाली शार्क का शहर के बीचोंबीच एक नहर में दिखना लोगों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है। यही कारण है कि स्थानीय निवासी और पर्यटक बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं। शार्क को बुकांग-ई नाम दिया गया है, जो बुसान के बुकहांग (नॉर्थ पोर्ट) नाम से प्रेरित है। देखते ही देखते यह शार्क बुसान की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी बन गई है।
समुद्र वापसी का मिशन शुरू अधिकारियों ने अब शार्क को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी समुद्र में भेजने का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार से कोस्ट गार्ड और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज साइंस की टीमें हरकत में हैं।
कैसे निकाला जाएगा बाहर? अधिकारियों की योजना दो नावों की मदद से पानी की लहरें बनाकर शार्क को नहर से समुद्र की ओर धकेलने की है। यदि यह तरीका असफल रहता है, तो विशेष रूप से तैयार किए गए जाल का इस्तेमाल किया जाएगा।
बढ़ती जा रही है चिंता विशेषज्ञों के मुताबिक, इस नहर में आने के बाद से शार्क को खाना खाते हुए नहीं देखा गया है। लगातार भूखे रहने के कारण उसकी सेहत बिगड़ सकती है। फिलहाल अधिकारियों की प्राथमिकता शार्क को बिना किसी नुकसान के नहर से बाहर निकाल कर समुद्र में छोड़ना है ताकि उसे जीवनदान मिल सके।
부산 사람들이 진짜 상어 보러 다 몰려나옴 🦈
— Yeosu Truckboat 🚚⛵ (@YeosuTruckboat) September 20, 2026
실제 부산 북항에서 촬영된 영상입니다.
The real shark spotted in Busan Harbor.
Everyone came out to see Busan’s newest celebrity.
Meet BUSAN SHARK.$BUSHARK pic.twitter.com/cGfgRWBgMQ
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, गोल्ड के लिए अब चीन से होगी महाजंग
आईएएस से राजनीति में दिव्या मित्तल की एंट्री: राजा भैया की पार्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
राज्यसभा के चुनावी दंगल में धनराज नथवानी की एंट्री: अखिलेश यादव के प्रति जताई कृतज्ञता
इंडिया गठबंधन की महाबैठक से पहले दिल्ली में सियासी उबाल: विवादित होर्डिंग से गरमाया माहौल, CEC के इस्तीफे की तैयारी
एशियन गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, अब तक झोली में 54 पदक
बेगूसराय में दरिंदगी: होटल में युवती से बेरहमी, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
टीम इंडिया को मिला नया घातक गेंदबाज: आकिब नबी का हुआ वनडे डेब्यू
हवा में रची गई खौफनाक साजिश, अल्लाह हू अकबर के जवाब में गूंजा Am Yisrael Chai
बेगूसराय का ब्लू डायमंड कांड: AI वीडियो से ब्लैकमेल, चाकू की नोक पर दरिंदगी और फिर रची गई भागने की साजिश
रोहित शर्मा का तूफानी कमबैक: विंडीज के खिलाफ जड़े कई रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे