मुंबई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा है। 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई और अपनी शानदार पारी के दौरान तीन बड़े कीर्तिमान स्थापित कर दिए।
वनडे में 12 हजार रनों का आंकड़ा पार रोहित शर्मा ने वनडे करियर में 12,000 रनों का जादुई आंकड़ा छू लिया है। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सातवें और भारत के केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे अब केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही हैं।
खास बात यह है कि रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं। विराट कोहली ने 242 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था, जबकि रोहित ने 282 पारियों में इसे हासिल किया। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 300 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सिक्सर किंग रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। खबर लिखे जाने तक, हिटमैन ने विंडीज के खिलाफ वनडे में कुल 42 छक्के जड़ दिए हैं।
इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स (40 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में विराट कोहली (34 छक्के) तीसरे और महेंद्र सिंह धोनी (28 छक्के) चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
भारतीय सरजमीं पर छक्कों का दोहरा शतक रोहित शर्मा एक देश में सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। भारतीय सरजमीं पर रोहित के छक्कों की संख्या अब 200 के पार पहुंच गई है। इस सूची में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने अपने घरेलू मैदानों पर 147 छक्के जड़े थे।
मैदान पर रोहित-गिल का जलवा मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 84 रनों की विस्पाेटक पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार शतक (106* रन) जड़ा है। टीम इंडिया ने महज 21 ओवर में बिना किसी नुकसान के 199 रन बना लिए हैं, जिससे मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
Fastest to reach 12000 runs in ODI
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) September 30, 2026
242 Inngs - Virat Kohli
282 Inngs - 𝗥𝗼𝗵𝗶𝘁 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮*
300 Inngs - Sachin Tendulkar
314 Inngs - Ricky Ponting
336 Inngs - Kumar Sangakkara
379 Inngs - Sanath Jayasuriya
399 Inngs - Mahela Jayawardene pic.twitter.com/JCp1GwfjES
विमल विज्ञापन विवाद: शाहरुख, अजय और टाइगर का FDA को जवाब, कानूनी शिकंजे में फंसे सितारे
मथुरा के भाजपा विधायक को पाकिस्तान से धमकी: टीवी डिबेट पर बोलने से रोकने के लिए परिवार को बम से उड़ाने की चेतावनी
हाईजैक का खतरा और इमरजेंसी लैंडिंग: दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ?
INDIA गठबंधन का शंखनाद: लोकतंत्र बचाओ मार्च से लेकर दिल्ली में बड़ी रैली तक, क्या है विपक्ष का बड़ा प्लान?
लग्जरी कार छोड़ ऑटो में सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस के लिए खुद गेट खुलवाकर आए बाहर
BSNL का धमाकेदार ऑफर: 300 दिनों की वैलिडिटी और महज 5 रुपये का खर्च
आसमान में 9/11 जैसा खौफ: कॉकपिट में चाकूबाजी के बाद 17,000 फीट नीचे गिरा विमान
इंडी गठबंधन बिखरने की कगार पर, शिवराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला
शेयर बाजार में डबल टैक्स की मार: मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस, निवेशकों के लिए रखी ये 5 बड़ी मांगें
राज्यसभा का रण: सपा के दांव से हैरान सियासी गलियारे, धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा