अंबाला: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई है।
छत डालते समय हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे इमारत की तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। काम में जुटे मजदूर अचानक हुए इस हादसे में मलबे के नीचे दब गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया गया है। अब तक मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
अस्पताल से आई जानकारी सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित ने बताया कि अस्पताल में अब तक 17 घायलों को लाया गया था, जिनमें से 5 लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। बाद में एक और व्यक्ति की मौत की खबर आई। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें जलबेड़ा निवासी राजेंद्र (50), गरनाला निवासी शास्त्री (50), उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी कालिया (50) और पंजाब के डंगडेरा लालड़ू के रूप में हुई है। वहीं, मलकीत सिंह (55) का शव भी बरामद कर लिया गया है। एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
जांच के घेरे में निर्माण कार्य प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या इमारत निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल प्राथमिकता मलबे को पूरी तरह हटाकर किसी और के दबे होने की संभावना को खत्म करने की है। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा है।
*#WATCH अंबाला(हरियाणा): धूलकोट गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, बचाव कार्य जारी है। pic.twitter.com/qhbKVRmSiP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2026
मां का खौफनाक सच देख लिया था बेटे ने, राज खुला तो मिली लाश!
चाट के बाद चटनी पर महाभारत : हापुड़ में ब्रेड-पकोड़े के लिए खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड में नया मोड़: पीड़ित पर पहले से दर्ज है गंभीर मारपीट का केस
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: सड़क चौड़ीकरण पर मचा बवाल, ओवैसी और इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार को घेरा
ट्रेन के डिब्बे में शर्मनाक हरकत: भीड़ के बीच शख्स ने किया पेशाब, वीडियो देख भड़के लोग
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास बवाल: पथराव के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, भारी सुरक्षा बल तैनात
यात्रियों के लिए खुशखबरी: गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास हिंसक झड़प: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए
मोदी जी, रील नहीं, ईमानदारी से जुड़ेंगे Gen Z : अरविंद केजरीवाल का तंज
FDA में हफ्ता वसूली का रैकेट: संजय राउत ने तुकाराम मुंढे को लिखा खत, लगाए गंभीर आरोप