रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। गोरखपुर और शकूर बस्ती के बीच एक नई विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, जिससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 05101/05102 गोरखपुर-शकूर बस्ती-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
ट्रेन संख्या 05101 गोरखपुर जंक्शन से शाम 4:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:25 बजे गोंडा, 11:45 बजे सीतापुर और अगले दिन सुबह 3:30 बजे बरेली होते हुए सुबह 10:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अंत में, यह ट्रेन सुबह 11:05 बजे अपने गंतव्य शकूर बस्ती पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05102 शकूर बस्ती से दोपहर 1:15 बजे छूटेगी। दिल्ली जंक्शन पर यह दोपहर 2:00 बजे आएगी। इसके बाद यह गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली के यात्रियों के लिए एक बड़ा विकल्प साबित होगी। लंबे रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के चलने से अपनी यात्रा प्लान करने में आसानी होगी।
रेलवे ने यात्रियों को सचेत भी किया है कि कोहरे के कारण दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक परिचालन में बदलाव किए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, इस दौरान 13 ट्रेनों में बदलाव होगा, जिसमें 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। यात्री यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
*आगामी त्यौहारों में रेल यात्रियों की सुविधा हेतु
— North Eastern Railway (@nerailwaygkp) September 28, 2026
05101/05102 गोरखपुर-शकूरबस्ती-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन
🔹गोरखपुर से 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर,2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा
🔹शकूरबस्ती से 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर,2026 तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा।#SpecialTrainNER pic.twitter.com/xg1AXFILYa
रियलिटी शो में बवाल: शहजाद पूनावाला पर हुआ हमला, फटे कपड़े, बीच-बचाव में उतरीं स्वरा भास्कर
टीम इंडिया की जीत के बाद वायरल हुआ रोहित शर्मा का वीडियो, बस से उतरते समय फिसले कप्तान
जब बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सामने उन्हीं की प्रतिलिपि ने जमाया रंग, देखें वायरल वीडियो
फरीदाबाद: 200 फीट गहरे बोरवेल में गई 3 साल की मासूम की जान, 10 घंटे चला रेस्क्यू बेअसर
LPU में बवाल: प्रोटेस्ट लड़की के लिए था, पर सुरक्षित हम भी नहीं हैं , डर के साये में घर लौट रहे छात्र
बीच सड़क दारोगा की जूते से पिटाई का सच: रील के लिए रची गई पूरी साजिश, पुलिस ने लिया एक्शन
उज्जैन शाही मस्जिद का भविष्य: कोर्ट की चौखट पर फैसला, ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया
तिलक नगर थप्पड़ कांड : सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री और युवक के बीच विवाद, मचा सियासी घमासान
UN में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान: महिला पत्रकार के तीखे सवाल पर रक्षा मंत्री ने किया गला रेतने का इशारा
होर्मुज में सन्नाटा , नेतन्याहू की गुप्त UAE यात्रा और अमेरिका की महा-तैयारी: क्या ईरान पर होगा फाइनल अटैक?