चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता (WorldSkills Competition 2026) में भारत ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में टॉप-10 देशों में अपनी जगह पक्की की है। भारत ने इस बार 6 सिल्वर मेडल और 20 मेडल फॉर एक्सीलेंस अपने नाम किए हैं।
ल्योन के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन भारत का यह प्रदर्शन पिछले मुकाबले से काफी बेहतर रहा है। वर्ल्डस्किल्स ल्योन 2024 में भारत 13वें स्थान पर था, जहाँ टीम ने 4 ब्रॉन्ज और 12 मेडल फॉर एक्सीलेंस जीते थे। इस बार 6 सिल्वर मेडल के साथ भारत की वैश्विक रैंकिंग में सुधार हुआ है, जो भारतीय युवाओं की बढ़ती स्किलिंग क्षमता को दर्शाता है।
इन्होंने जीता सिल्वर मेडल देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले धुरंधरों में स्मृति नांबियार (बेकरी), मोहम्मद सलाम (डेंटल प्रोस्थेटिक्स), कोविद अजय गंगराड़े (डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन), पार्थ वोहरा (इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी), मेहरुनिस्सा बेगम (लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग) और सानिया जोशी (रिटेल सेल्स) शामिल हैं। बेकरी में सिल्वर जीतने वाली स्मृति नांबियार बेस्ट ऑफ नेशन भी चुनी गईं।
सबसे बड़े दल के साथ नई ऊंचाइयां 22 से 27 सितंबर तक चले इस आयोजन में दुनिया भर के 70 देशों के 1,400 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा था। कुल 70 भारतीय प्रतिभागियों ने 63 विभिन्न स्किल्स में अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया।
11 नई श्रेणियों में भारत की धमक इस बार भारत ने पहली बार 11 नई और उभरती श्रेणियों में हिस्सा लिया। इनमें डेंटल प्रोस्थेटिक्स, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (ड्रोन), और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं। यह बदलाव दर्शाता है कि भारत भविष्य की इंडस्ट्री जरूरतों के अनुसार खुद को तेजी से ढाल रहा है।
सरकार और मंत्रालय ने सराहा कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए इसे देश की स्किलिंग यात्रा की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन भारतीय युवाओं के आत्मविश्वास और उत्कृष्टता का प्रमाण है।
महिला प्रतिभागियों का शानदार योगदान इस बार प्रतियोगिता में भारतीय महिलाओं ने भी बड़ी भूमिका निभाई। केमिकल लेबोरेटरी, फैशन टेक्नोलॉजी, हेल्थ एंड सोशल केयर और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं ने न केवल भाग लिया, बल्कि कड़े मुकाबले में देश का मान बढ़ाया। इस पूरी यात्रा का समन्वय नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) द्वारा किया गया था।
#WATCH | China | The active competition phase of WorldSkills Shanghai 2026 concluded on September 26, 2026, wrapping up four intensive days of events held from September 23 to 26 at the National Exhibition and Convention Center (NECC).
— ANI (@ANI) September 26, 2026
On the last day of the competition, Indian… pic.twitter.com/VnreomdSUR
सांप पालोगे तो डसेगा ही : आतंकवाद का सबसे बड़ा केंद्र बना पाकिस्तान, पूर्व राजदूत ने मुनीर सरकार को घेरा
कुलदीप यादव की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज, भारत को दिलाई शानदार जीत
308 पहिए, 350 टन वजन और 2 करोड़ का डीजल! सड़कों पर निकला बाहुबली ट्रक, रास्ते में हटाने पड़े पुल
विराट का ‘विराट’ कारनामा: वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
दल-बदल का सियासी खेला: 4 साल में 111 दिग्गज बदले पाला, बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा फायदा
मोबाइल यूजर्स की मौज: अब 28 नहीं 30 दिन चलेगा रिचार्ज, सस्ता होगा प्लान का गणित!
जापान में गूंजेगी आमिर खान की वापसी, 9 साल बाद सितारे जमीन पर से करेंगे धमाका
अब साल में 13 नहीं, सिर्फ 12 रिचार्ज: डेटा के बिना सस्ते प्लान का भी रास्ता साफ
चलती कार की छत पर सवार पुलिसकर्मी, 40 किलोमीटर का थरथरा देने वाला चेज और तस्करों का अंत
LPU में आधी रात को क्यों भड़का छात्रों का गुस्सा? रेप के आरोपों से हाईवे तक मचा हड़कंप