बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय , यह कहावत आज पाकिस्तान पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। जिस देश ने दशकों तक अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी संगठनों को पनाह देने और उन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए किया, आज वही देश खुद आतंकवाद के दंश से सबसे ज्यादा झुलस रहा है।
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश घोषित कर दिया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान इस सूची में शीर्ष पर है।
अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने देश की बदहाली पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जब आप घर के पिछले आंगन में सांप पालते हैं, तो एक दिन वे घर वालों को ही डसते हैं। 50 साल पहले पाकिस्तान ने चरमपंथी जिहादियों को हथियार देने की जो गलती की थी, आज वह उसी की कीमत चुका रहा है।
इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1,139 लोगों की जान गई और 1,045 घटनाएं दर्ज की गईं।
हैरान करने वाली बात यह है कि जहां दुनिया भर में आतंकवादी हमलों में 28 फीसदी की कमी आई है, वहीं पाकिस्तान में लगातार छठे साल आतंकवाद से होने वाली मौतें बढ़ी हैं।
रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को देश में हो रही मौतों का मुख्य जिम्मेदार बताया गया है। 2025 में पाकिस्तान में हुई कुल मौतों में से 56 फीसदी के लिए TTP ही जिम्मेदार था। इस संगठन ने कुल 595 हमले किए, जिनमें 637 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जिस नेटवर्क को पाकिस्तान अपनी रणनीतिक संपत्ति मानता था, आज वही उसकी नींव हिला रहा है।
पाकिस्तान के पश्चिमी इलाके आतंकवाद का सबसे बड़ा केंद्र बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में हुए कुल हमलों के 74 फीसदी हमले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हिंसा का बढ़ना भी इसकी एक बड़ी वजह है। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सीमा पर आतंकी गतिविधियां अनियंत्रित हो गई हैं।
रिपोर्ट में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की बढ़ती हिंसा का विशेष उल्लेख किया गया है। 2025 में क्वेटा के पास एक यात्री ट्रेन को हाईजैक कर 442 लोगों को बंधक बनाने की घटना ने वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी। इस हमले में 21 बंधकों सहित कुल 58 लोगों की मौत हो गई थी, जो देश में चरमराती सुरक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।
گھر کے پچھلے صحن میں سانپ پالنے کا نتیجہ یہی ہوتا ہے کہ ایک دن گھر والوں کو بھی ڈستے ہیں۔ پاکستان نے پچاس برس پہلے انتہا پسند جہادیوں کو مسلح کرنا شروع کیا تھا۔ اب پاکستان دہشت گرد حملوں کا نشانہ بننے والے ممالک میں سب سے اوپر ہے۔ ہے کوئی سبق سیکھنے والا؟ pic.twitter.com/zJ7cSD1NSw
— Husain Haqqani (@husainhaqqani) September 25, 2026
महानदी का रौद्र रूप: पानी उतरा तो बची सिर्फ बर्बादी, घरों में 7 फीट तक कीचड़ और मलबे का ढेर
त्रेता युग में चश्मा? महाकाव्य श्री रामायण कथा के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
एशियन गेम्स 2026: रिंग में अंकुश पंघाल का जलवा, भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला मेडल पक्का
रांची: शराब के नशे में टुल हुई बंदरिया, आधी रात दुकान में घुसकर गटक गई पूरी बोतल!
बाढ़ के पानी में बहकर आईं शराब की बोतलें, लोग बोले- ये तो असली राहत पैकेज है
LPU में बवाल: छात्रा के कथित यौन शोषण का आरोप, छात्रों ने किया हाईवे जाम और तोड़फोड़
जलभराव और भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला
मन की बात में दहाड़े पीएम मोदी: आतंक के खात्मे के लिए भारत की जीरो टॉलरेंस नीति पर मुहर
बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर लैंडस्लाइड का तांडव: तीर्थयात्री फंसे, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट
नमो मैराथन: फरीदाबाद में 1.35 लाख युवाओं का हुजूम, शिखर धवन के साथ CM सैनी ने भरी नशा मुक्त हुंकार