कोयंबटूर में फिल्मी अंदाज में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की तस्करी कर रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डाल दी और चलती कार की छत पर चढ़ गया।
चेकिंग के दौरान हुआ शक कोयंबटूर के पास पुलिस रोजाना की तरह गाड़ियों की जांच कर रही थी। तभी एक कार को रोका गया, जिसमें पीछे की सीटों पर बड़ी मात्रा में बोरियां भरी हुई थीं। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर ने बोरियों की जांच करने की कोशिश की, कार सवार तीन संदिग्धों ने पुलिस को धक्का दिया और तेज रफ्तार में वहां से भागने की कोशिश की।
छत पर चढ़े कांस्टेबल, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो स्थिति को भांपते हुए हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन ने बिना डरे चलती कार पर छलांग लगा दी और उसकी छत को मजबूती से पकड़ लिया। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपी कार को व्यस्त सड़कों से होते हुए तेज रफ्तार में भगा रहे थे और पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए छत पर टिका हुआ था।
40 किलोमीटर पीछा, एंबुलेंस से किया घेराव आरोपियों ने टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान कर बैरियर पार किया और भागते रहे। पुलिस ने सूचना मिलते ही तिरुपुर जिले की टीमों को अलर्ट किया। लगभग 40 किलोमीटर के लंबे पीछा करने के बाद पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और संदिग्धों को दबोच लिया।
बेंगलुरु से ला रहे थे खेप कार की तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 300 किलो प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबू धारा (27), राजेश (23) और सुरेश (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वे बेंगलुरु से कोयंबटूर के लिए यह खेप लेकर आए थे।
फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर ली है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन की बहादुरी की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर पूरे इलाके में हो रही है।
🚨 COP RIDES ON TOP OF MOVING CAR DURING 40-KM CHASE IN COIMBATORE
— contentkikamii (@contentkikamii) September 27, 2026
Kovilpalayam Police chased a car for nearly 40 km after receiving information about suspected smugglers travelling through the Vilankurichi area.
During the pursuit, a policeman reportedly climbed onto the roof… pic.twitter.com/ecVxLbPS5L
दिल्ली में वकील पर हमला: नॉर्थ-ईस्ट के लोग यहां क्यों आते हैं? कहकर की गई बदसलूकी
चुनाव आयोग में कलह का असली सच: क्या मुख्य चुनाव आयुक्त से मतभेद या सिर्फ प्रशासनिक फेरबदल?
एशियन गेम्स 2026: स्क्वैश में भारत का गोल्ड सपना अधूरा, अभय और अनाहत ने जीता सिल्वर
दिल्ली की रफ्तार हुई तेज: बुराड़ी में शुरू हुआ हाई-टेक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, हर साल 1 लाख गाड़ियां होंगी चेक
मुख्य चुनाव आयुक्त को गर्दन काटने की धमकी: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, नोएडा पुलिस जांच में जुटी
बैंक हड़ताल के बीच बड़ी राहत: 3 दिन तक किसी भी ATM से निकालें फ्री कैश, नहीं लगेगा कोई चार्ज
मन की बात: आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर पीएम मोदी का कड़ा प्रहार, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल को किया याद
बंगाल में कौन खेल रहा अटैक गेम ? TMC विधायक कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार जानलेवा हमला
50वें साल में दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी: आधुनिक सुविधाओं के साथ होगा भव्य स्वर्ण जयंती समारोह
भारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री की मुलाकात से बढ़ीं उम्मीदें