मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोर्चा खोल दिया है। 2 अक्टूबर को दिल्ली समेत पूरे देश में सीजेपी एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करना है।
सोनम वांगचुक का समर्थन इस प्रस्तावित आंदोलन को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का नैतिक समर्थन मिला है। वांगचुक ने स्पष्ट किया कि देश में चुनावी सुधार और जवाबदेही के लिए होने वाले किसी भी प्रयास के साथ उनकी सहमति है। उन्होंने कहा, जवाबदेही बेहतर करने की दिशा में जो भी प्रयास होंगे, मैं हमेशा उनके साथ हूँ।
व्यक्तिगत मौजूदगी पर क्या बोले वांगचुक? हालांकि, वांगचुक ने कहा कि वे प्रदर्शन में व्यक्तिगत रूप से शायद शामिल न हों। उन्होंने कहा कि उनका मकसद आंदोलनों को आत्म-निर्भर बनाना है। उन्हें खुशी है कि अब इस मुद्दे पर कई लोग खुलकर सामने आ रहे हैं, इसलिए अब उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है।
चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल वांगचुक ने जोर दिया कि एक लोकतांत्रिक देश के लिए स्वच्छ चुनावी प्रक्रिया सबसे जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनावी प्रक्रिया ही प्रभावित हो जाए, तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने सरकार को वादे याद दिलाते हुए लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की पुरानी मांग को भी फिर से दोहराया।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन? कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का यह आंदोलन निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के लिए है। विपक्षी दल भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
2 अक्टूबर को होने वाले इस प्रदर्शन के जरिए सीजेपी देशभर में अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी में है। देखना होगा कि चुनाव आयोग इस बढ़ते दबाव पर क्या रुख अपनाता है।
VIDEO | Delhi: Clean election process is the biggest need of the country, and I fully support it. I cannot personally take part in every movement, but I give my initial support. I gave full support to CJP at Jantar Mantar when they were weak. Now they have a strong voice, and I… pic.twitter.com/KNwWqU96a2
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बवाल, अब शांति की कोशिश
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर कालिख: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नड्डा ने दी कड़ी चेतावनी
हिमाचल: नई कार का मुंह मीठा मांगने वाले ASI पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर हुए लाइन हाजिर
पंजाब की दो नामी यूनिवर्सिटी में बवाल: क्या छात्रों के गुस्से के पीछे किसी बाहरी साजिश का है हाथ?
नेपाल में कुदरत का कहर: भूस्खलन में ढहा पहाड़, 24 की मौत और 14 लापता
गंगा एक्सप्रेसवे बना फिश एक्सप्रेसवे ? सपा के वायरल वीडियो ने बढ़ाई यूपी की सियासी तपिश
चंद्रशेखर की जीत EVM का खेल : मायावती का बड़ा हमला, क्या 2027 के लिए दलित वोट बैंक पर फिर जमा रही हैं पकड़?
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास बवाल: पथराव के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, भारी सुरक्षा बल तैनात
शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन पर रोक: मुंबई पुलिस ने बताई कानूनी मजबूरी
राशन कार्ड धारक ध्यान दें: आपकी कैटेगरी तय करती है कितना मिलेगा गेहूं-चावल