अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
तुमकुरु में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश राज ने तीखे तेवर अपनाते हुए पूछा कि देशभर में जिन 13 करोड़ लोगों ने मतदान का अधिकार खोया है, क्या सरकार उन्हें घुसपैठिया मानती है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे चंद लोग यह तय नहीं कर सकते कि राज्य का मतदाता कौन होगा और कौन नहीं।
प्रकाश राज ने दावा किया कि कर्नाटक की 5.5 करोड़ की मतदाता सूची में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। उनके अनुसार:
अभिनेता ने आरोप लगाया कि फॉर्म 7 का उपयोग करके दलितों, प्रवासियों और अल्पसंख्यकों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बेलगावी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 200 छपे हुए आवेदन जब्त किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी युवा मोर्चा के नेता के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा है, जो कि एक सोची-समझी साजिश है।
प्रकाश राज ने चेतावनी दी कि सरकार युवा पीढ़ी की बढ़ती सियासी ताकत से डरी हुई है, इसलिए नए वोटरों के रजिस्ट्रेशन में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि यदि 48 घंटे के भीतर इस प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया गया, तो वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर Gen Z (युवा पीढ़ी) के साथ बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
प्रकाश राज ने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर को वे इस पूरे फर्जीवाड़े के ठोस सबूत जनता के सामने रखेंगे। इसके साथ ही, वे इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने और उनके पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की है।
Stories from the ground.. the trauma .. helplessness of our Citizens. And a Conspiracy called SIR #GyaneshKumarResign #ScrapSIR #Justasking pic.twitter.com/eKS8zdXjQt
— Prakash Raj (@prakashraaj) September 26, 2026
बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर लैंडस्लाइड का तांडव: तीर्थयात्री फंसे, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट
खाकी का असली धर्म: कार पलटने से फंसीं 5 जिंदगियां, सिपाही दंपति ने राइफल से शीशा तोड़ बचाई जान
LPU बवाल: रेप की अफवाह या सच? SSP ने खोले प्रदर्शन के पीछे के राज
सितंबर में अचानक क्यों मचा देश में हाहाकार? जानिए यूपी से छत्तीसगढ़ तक तबाही का असली कारण
गोरखपुर में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से 4 लोगों की मौत, सांसद रवि किशन के घर में घुसा पानी
सपा जॉइन कर ली क्या? गोरखपुर में जलभराव पर भिड़े सांसद रवि किशन और BJP पार्षद
LPU बवाल: रेप के आरोपों पर पुलिस सख्त, SIT के गठन का ऐलान; यूनिवर्सिटी ने दावों को बताया साजिश
असम में स्कूल सुधार का मिशन: आशुतोष रांका और CJP टीम हिरासत में, हिमंत सरकार पर गंभीर आरोप
भारी बारिश से यूपी बेहाल: 10 की मौत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
चुनाव आयोग की हाई-लेवल मीटिंग: वोटर लिस्ट और SIR को लेकर लिए गए 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदला?