गोरखपुर में मूसलाधार बारिश के बाद मचे हाहाकार के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में बीजेपी के ही सांसद रवि किशन और उनकी पार्टी के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच तीखी बहस हो रही है। बहस का मुद्दा शहर में जलभराव है, लेकिन बातचीत सियासी तंज में बदल गई।
पानी की समस्या पर छिड़ा सियासी संग्राम शहर के बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने जलभराव की स्थिति से सांसद रवि किशन को अवगत कराने के लिए फोन किया था। लेकिन बातचीत शुरू होते ही रवि किशन ने पार्षद से तल्ख लहजे में पूछा, का हो पार्षद जी, सपा जॉइन कर लेहला का? सपा वाली बात काहे बोलत बाटा?
क्या आपने BSP जॉइन कर ली है? सांसद के इस सवाल पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी भड़क गए। उन्होंने जवाब दिया, शिकायत करने पर सपा जॉइन कर ली? आप क्या बसपा जॉइन किए हैं? पार्षद ने आगे कहा कि 14 साल बाद उन इलाकों में पानी भरा है जहां कभी समस्या नहीं थी। दुकानदारों का सामान बर्बाद हो रहा है और आप मुझसे पार्टी पूछ रहे हैं।
अधिकारी सामने हैं, परेशान मत होइए बहस के दौरान रवि किशन ने सफाई देते हुए कहा कि वह खुद सड़कों पर हैं और अधिकारी उनके साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि तरकुलानी और पॉम रेगुलेटर चालू हैं। वहीं, पार्षद ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर ये रेगुलेटर समय पर चालू किए गए होते, तो शहर में यह दुर्दशा नहीं होती।
दावों की पोल खोलता दूसरा वीडियो बहस यहीं खत्म नहीं हुई। एक अन्य वीडियो में पार्षद रामगढ़ ताल चौराहे पर खड़े होकर यह कहते दिखे कि वह आधे घंटे से उनका (सांसद का) इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है। पार्षद ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते झूठ बोलना गलत है।
क्या है पार्षद का राजनीतिक बैकग्राउंड? बता दें कि पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पहले सपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं और बाद में भाजपा में शामिल हुए थे। शायद यही कारण है कि रवि किशन ने उन पर सपा का तंज कसा। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि आपस में ही समस्याओं पर उलझेंगे, तो आम जनता को राहत कब मिलेगी?
*BJP पार्षद ने गोरखपुर के BJP सांसद रवि किशन से इलाके में भयंकर जलभराव की शिकायत की।
— Congress (@INCIndia) September 26, 2026
इस पर सांसद जी भड़क गए और बोले: सपा जॉइन कर लिए हो क्या?
जरा सोचिए- जो लोग अपनी ही पार्टी के पार्षद की नहीं सुन रहे, वो आम जनता को क्या समझते होंगे!
यही BJP की घटिया मानसिकता है।
इन्हें जनता… pic.twitter.com/Gjv4FDfC4E
दिल्ली की सड़कों पर अब नो रियायत : ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, हफ्ते भर में 3000 से ज्यादा चालान
वेस्टइंडीज सीरीज से तय होगा 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट, टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है यह अग्निपरीक्षा ?
33 घंटे 33 मिनट का महा-बंदोबस्त : पुणे पुलिस ने बिना थके लिखा सुरक्षा का नया अध्याय
मुख्य चुनाव आयुक्त को सिर काटने की धमकी: युवा शक्ति दल अध्यक्ष का विवादित वीडियो वायरल
नमो मैराथन: फरीदाबाद में 1.35 लाख युवाओं का हुजूम, शिखर धवन के साथ CM सैनी ने भरी नशा मुक्त हुंकार
मुख्य चुनाव आयुक्त को सिर काटने की धमकी: वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, नोएडा पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में वकील पर हमला: नॉर्थ-ईस्ट के लोग यहां क्यों आते हैं? कहकर की गई बदसलूकी
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को रूस का बड़ा समर्थन, जर्मनी और जापान को मिला अंगूठा
वर्दी में थिरके रक्षक : गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों का जोश देख दिल जीत लेंगे आप!
दिल्ली में मौत की रेस : रफ़्तार ने ली ऑटो ड्राइवर की जान, कार सवार युवक गिरफ्तार